Gold Rate : महंगा होने के बाद फिर सस्ता हुआ सोना, जानिए 22 और 24 कैरेट गोल्ड का रेट
Gold Rate - महंगाई के दौर में सोने की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है। कुछ दिनों पहले तेजी के बाद अब गोल्ड रेट में कमी आई है। ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते हैं कि आज 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का ताज़ा भाव क्या है और किन शहरों में कितनी हुई कीमत-
HBN News Tv – (Gold Silver Rate)। सोने की कीमतों में आज बुधवार को गिरावट दर्ज की गई है। घरेलू हाजिर बाजार में सोने के भाव लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। गुड रिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव (latest gold price) 310 रुपये की कमी के साथ 1,25,660 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।
22 कैरेट सोने का भाव (24) 1,15,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं, 18 कैरेट सोने का रेट 94,280 रुपये प्रति 10 ग्राम है। घरेलू वायदा बाजार में भी सोने की कीमतें लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी हैं। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स एक्सचेंज (MCX Exchange) पर सोने का वायदा भाव 63 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 1,23,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
कैरेट – सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,25,660
22 कैरेट – 1,15,200
18 कैरेट – 94,280
चांदी के दामों में आई तेजी-
बुधवार को सोने के विपरीत, चांदी की कीमतों में जोरदार तेज़ी (silver price hike) दर्ज की गई। घरेलू हाजिर और वायदा दोनों बाजारों में चांदी हरे निशान पर कारोबार कर रही है।
रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में चांदी का हाजिर भाव 2,000 रुपये की बढ़त के साथ 1,62,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। घरेलू वायदा बाजार (MCX Gold Silver Price) में भी चांदी की तेज़ी जारी है, जहां वायदा भाव 0.50 प्रतिशत या 772 रुपये की बढ़त के साथ 1,55,459 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। यह उछाल निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण है।
सोने की वैश्विक कीमतों में गिरावट-
सोने की वैश्विक कीमतों (Global Gold Prices Fall) में आज गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 0.04 फीसदी या 1.70 डॉलर की गिरावट के साथ 4,114.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.43 फीसदी या 17.91 डॉलर की गिरावट के साथ 4108.94 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
चांदी के वैश्विक भाव-
चांदी की वैश्विक कीमतों (Global Silver Prices) में मिला-जुला रुख देखा जा रहा है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव मंगलवार सुबह 0.45 प्रतिशत या 0.21 डॉलर की बढ़त के साथ 50.96 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, सिल्वर (Silver Rate) स्पॉट 0.29 फीसदी या 0.14 डॉलर की गिरावट के साथ 51.07 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
First published on: November 12, 2025 01:42 PM