Gold Rate : सस्ता होने के बाद महंगा हुआ सोना, चांदी पर लगा ब्रैक, जानिये लेटेस्ट रेट
Gold Rate : सोने के भाव में लगातार तेजी के बाद कल गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन सस्ता होने के बाद आज फिर से सोना महंगा हो गया है। एक बार फिर से सोना हाईलेवल पर जा पहुंचा है। सोने में आई तेजी ने खरीदारों को तगड़ा झटका दिया है। इन दिनों में अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं ताजा भाव जरूर चेक कर लें।
HBN News Tv – (Gold Rate)। सोने व चांदी की कीमतों में पिछले काफी दिनों से ही उठक पटक जारी है। सोना आए दिन महंगा होता ही जा रहा है। कल इसमें गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन आज फिर से महंगा हो गया है। सर्राफा बाजार में आज यानी 5 सितम्बर को सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी आई है।
वहीं चांदी की कीमतों की बात करें तो कई दिनों से इसके भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। चांदी के रेट (Silver Rate) स्थिर बने हुए हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि फिलहाल अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता और अनिश्चितता के माहौल के चलते निवेश सोने में जमकर पैसा लगा रहे हैं। यही वजह है कि लगातार सोने व चांदी की कीमतों (Gold Silver Latest Rate) में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
सोन के ताजा रेट –
जयपुर सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों (Gold Rate Hike) में तेजी आई है। आज शुद्ध सोने के भाव में 200 रुपए प्रति 10 ग्राम उछाल आया है। इससे पहले कल 1000 रुपए की तेजी दर्ज की गई थी। पिछले दो दिन से ही सोने के भाव में बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। अब सोना महंगा (Gold Price Hike) होकर 1,08,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है।
इसी तरह जेवराती गोल्ड भी 200 रुपये की बढ़त के साथ 1,01,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है। दूसरी ओर, चांदी के भाव (Chandi Ka Bhav) में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके रेट दो तीन दिन से ही स्थिर बने हुए हैं। आज चांदी का रेट 1,26,200 रुपये प्रति किलोग्राम है। इस सीजन में एक बार फिर चांदी 1 लाख रुपये के आंकड़े के पार जा पहुंची है।
इस वजह से महंगा हो रहा सोना –
सर्राफा व्यापारी पूरणमल सोनी ने जानकारी देते हुए बताया है कि सोना व चांदी के रेट इस साल अपने हाईलेवल पर जा पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर आर्थिक अस्थिरता, रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते निवेशक सुरक्षित निवेश की तौर पर सोने व चांदी की ओर रूख कर रहे हैं, जिसकी वजह से दोनों ही कीमती धातुओं की कीमत बढ़ी है।
अमेरिकी के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने कई देशों पर टैरिफ शुल्क बढ़ा दिया है जिसकी वजह से निवेशकों को सोने की ओर आकर्षित किया है। चीन और रूस जैसे देशों द्वारा केंद्रीय स्तर पर बड़ी मात्रा में सोने की खरीदारी करने से भी मांग में इजाफा हुआ है।
भारत में डॉलर के मुकाबले रुपए में कमजोरी आई है और महंगाई के डर ने सोने की कीमतों (Gold Price Today) को बढ़ा दिया है। वहीं, फेडरल रिजर्व की कम ब्याज दर की उम्मीद भी सोने को निवेशकों के लिए आकर्षक बना रही हैं। इस वजह से बाजार में सोना एक बार फिर निवेश का सुरक्षित साधन बनता जा रहा है, जिसके चलते निवेश सोने में पैसे लगा रहे हैं और इसकी कीमतें बढ़ती ही जा रही है।
आने वाले दिनों में चांदी होगी महंगी –
एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले समय में सोने की तुलना में चांदी की मांग अधिक बढ़ सकती है। औद्योगिक उपयोग के कारण चांदी की खपत तेजी से बढ़ रही है, जिसके चलते इसके भाव लगातार बढ़ते ही जा रहे है। फिलहाल, निवेशक सोना व चांदी (Gold Silver Price) दोनों को ही सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं और दोनों कीमती धातुओं में पैसो निवेश कर रहे हैं। यही वजह है कि सोने व चांदी के भाव में तगड़ी तेजी देखने को मिल रही है।
First published on: September 05, 2025 11:26 AM