Gold Prices : धड़ाम से गिरा सोना, अब इतने में बिक रहा 10 ग्राम गोल्ड
Gold Prices : सोने की कीमतों में हर दिन तेजी देखी जा रही है और हर दिन सोने की बढ़ती कीमतों के चलते सोने ने नए रिकॉर्ड बना लिए है, लेकिन अब सोने की बढ़ती कीमतों पर ब्रेक लगता नजर आ रहा है, क्योंकि आज सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही सोने की कीमतों (Sone Ke Rates )में नरमी देखी गई है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि सर्राफा बाजार में 10 ग्राम के रेट क्या चल रहे हैं।
HBN News TV (Gold Price) सोने की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन अब लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे सोने की रफ्तार धीमी पड़ रही है। आज 7 दिसंबर को सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही 18 से लेकर 24 कैरेट तक सोने की कीमतों (Gold-Silver Price) में गिरावट रिकॉर्ड की जा रही है। जहां सोने में गिरावट देखी गई है। वहीं,चांदी की चमक बढ़ती जा रही है।
इतने गिरे 24, 22, 18 कैरेट के भाव
सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के भाव (24 carat gold rates) में 540 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। इस गिरावट के बाद सोने का भाव 1,30,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
वहीं, 22 कैरेट सोने के भाव में 500 रुपये की कमी आई है, जिसके बाद इसका नया भाव 1,19,300 रुपये हो गया है। वहीं, 18 कैरेट सोने के दाम भी 410 रुपये कम होकर 97,610 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
एक साल में इतना बढ़ा सोना
बीते 14 से 16 महीनों में निवेशकों को सोने (Gold Rates) ने बंपर रिटर्न दिया है। सोने की कीमतों में तेजी के चलते आम नागरिकों के लिए सोना खरीदना मुश्किल हो रहा है। इस अवधि में सोने की कीमतों में लगभग 80 प्रतिशत का उछाल आया है।
बीते वर्ष अगस्त में 24 कैरेट सोने का भाव (Sone Ke Rates) लगभग 68,780 रुपये पर कारोबार कर रहा था। वहीं, इस साल अक्टूबर दिवाली के पास सोना 1 लाख 35 हजार रुपये पर आ गया था। यानी डेढ़ साल के भीतर ही सोने की कीमतों में 70 से 80 प्रतिशत का उछाल आया है।
कितने उछले चांदी के दाम
जहां एक ओर सोने (Gold Rates Falls) में गिरावट देखी जा रही है। वहीं, दूसरी ओर चांदी में बंपर उछाल देखा जा रहा है। बीते दिनों चांदी की कीमतों में भारी बढ़त देखी गई है। एक किलो चांदी का भाव 3,000 रुपये उछलकर 1 लाख 90 हजार रुपये पर कारोबार कर रहा है। एक्सपर्ट का कहना है कि पिछले सप्ताह के कारोबारी सेशन में चांदी ने रिटर्न के मामले में सोने को पछाड़ दिया है।
First published on: December 07, 2025 09:51 PM