Gold Prices : खरीददारो के लिए सुनहरा मौका, एक ही झटके में इतना कम हुआ सोना
Gold Prices : देशभर में सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जाता है। इस शादी सीजन में बीते कुछ दिनों के ताबड़तोड़ उछाल के बाद सोने की कीमतों (Sone Ke Rate) में गिरावट देखी जा रही है। अभी के समय में सोना खरीददारो के पास सस्ते में सोना खरीदना सुनहरा मौका हो सकता है, क्योंकि आगामी समय में सोने की कीमतों में खूब तेजी देखने को मिल सकती है।
HBN News TV (Gold Rate) बीते कुछ समय में सोने की कीमतों में आई तेजी ने निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है। सोने की मांग के चलते भी सोने में बदलाव आता रहता है। खासतौर पर इस वेडिंग सीजन में सोने की कीमतों की डिमांड काफी बढ़ जाती है। अगर आप भी इन दिनों सोने में इन्वेस्टमेंट के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि देशभर में सोना- चांदी (Gold Silver Prices)किस लेवल पर कारोबार कर रहा है।
कितने कम हुए सोने के भाव
MCX पर सोने की कीमतों (Gold prices on MCX) में गिरावट देखने को मिल रही है। कारोबारी सेशन के दौरान सोने के दाम में 229 रुपए की गिरावट आई है, जिसके साथ इसका भाव 1,30,233 रुपए के लेवल पर दिखाई दिया। वहीं, 6 दिसंबर को सोने की कीमत 1,30,462 रुपए पर बनी हुई थी। आज 8 दिसंबर को सोने की कीमत 1,30,431 रुपए पर खुली थी। आज एक ही दिन में सोना 45 रुपए की गिरावट के साथ 1,30,417 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी की कीमतें
MCX पर चांदी (Silver Prices on MCX) कारोबारी सेशन के दौरान 2,434 रुपए की गिरावट आई है,, जिसके साथ यहां पर चांदी 1,80,974 रुपए पर ट्रेड कर रही है। वहीं, दो दिन पहले चांदी के दाम 1,83,408 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे।
आज 8 दिसंबर को एमसीएक्स पर चांदी की कीमत 1,81,900 रुपए पर खुली थी। आज चांदी की कीमतों में 1,588 रुपए की गिरावट आई है, जिसके साथ इसका भाव 1,81,820 रुपए पर बना हुआ था। वैसे चांदी का ऑलटाइम हाई रिकॉर्ड 1,85,234 रुपए है। हालांकि अभी मौजुदा समय में 2 प्रतिशत कमी देखी गई है।
क्यों हो रही सोने की कीमतों में हलचल
अभी अमेरिकी फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (US Federal Open Market Committee) की बैठक भी नहीं हुई है और इससे पहले ही सोने-चांदी की कीमतों में खूब बदलाव देखा जा रहा है। केंद्रीय बैंक की ओर से 10 दिसंबर को मिले-जुले मैक्रो आंकड़ों के मध्य अपनी नीतिगत का ऐलान कर सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक व्यापारियों को 10 दिसंबर को ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती की 88.4 प्रतिशत आसार दिख रहे हैं।
अमेरिकी डॉलर पर पड़ा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें
ब्याज दरों में कटौती (cut interest rates) की बढ़ती उम्मीदों का असर अमेरिकी डॉलर पर पड़ रहा है। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स अपने छह वीक के निचले स्तर 98.76 पर ट्रेड कर रहा था, जो 4 दिसंबर को पहुंचा था, जिससे डॉलर में कीमत वाला सोना विदेशी मुद्राओं में बेहद कम हो गया। हाल ही में आई रिपोर्ट के मुताबिक FOMC की मॉनेटरी पॉलिसी बैठकों से पहले ही सोने-चांदी (Gold Rates)में फेरबदल देखा जा रहा है।
First published on: December 08, 2025 06:50 PM