बिजनेस

Gold Price Today : सोने की कीमतों में तगड़ा उछाल, जानिये अपने शहर का रेट 

Gold Price : सोना-चांदी ग्राहकों के लिए जरूरी खबर। दरअसल आपको बता दें कि देश में आज सोना और चांदी दोनों के दामों में तेजी देखने को मिली। दिल्ली और मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड का भाव (24 carat gold price) बढ़ गया, जबकि चांदी भी महंगी होकर नए स्तर पर पहुंच गई। ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में चेक कर लेते है आज के ताजा रेट क्या चल रहे है-

HBN News TV – (Gold Rate Today) 29 नवंबर की सुबह देश में सोने की कीमतों में बढ़त (gold price hike) देखने को मिली है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना महंगा होकर 128620 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि मुंबई में इसकी कीमत 128470 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना बढ़कर 4,169.88 डॉलर प्रति औंस हो गया है। दिसंबर में फेडरल रिजर्व (federal reserve) द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों ने गोल्ड की मांग को और तेज कर दिया है।

 

ब्याज दरों में कटौती होने पर बॉन्ड की आकर्षण शक्ति कम हो जाती है, ऐसे में निवेशक सेफ एसेट (safe asset gold) विकल्प माने जाने वाले सोने की ओर रुख करने लगते हैं। फेड की फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की अहम बैठक 9-10 दिसंबर को होने वाली है। आइए देखते हैं देश के प्रमुख शहरों में आज के ताज़ा गोल्ड रेट क्या हैं…

 

दिल्ली में सोने के दाम –

आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत (Delhi Gold Price) 1,28,620 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 1,17,910 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

 

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता-

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता (kolkata gold price) में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 1,17,760 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 128470 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

 

पुणे और बेंगलुरु में कीमत-

इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत (banglore gold price) 1,28,470 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,17,760 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

 

देश के प्रमुख शहरों में सोने के भाव इस प्रकार है-

शहर – 22 कैरेट सोना – 24 कैरेट सोना

दिल्ली – 117910 128620

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

मुंबई – 117090 128470

अहमदाबाद – 117810 128520

चेन्नई – 117090 128470

कोलकाता – 117090 128470

हैदराबाद – 117090 128470

जयपुर – 117910 128620

भोपाल – 117810 128520

लखनऊ – 117910 128620

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

चंडीगढ़ – 117910 128620

 

चांदी की कीमत (Silver Price)-

दूसरे कीमती धातु चांदी के दाम में भी बढ़ोतरी (silver price hike) का सिलसिला जारी है। 29 नवंबर चांदी का भाव उछलकर 1,76,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। वैश्विक बाजार में भी शुक्रवार को चांदी लगातार पांचवें दिन चढ़ी और इसका हाजिर भाव 53.81 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया।

अमेरिकी बिजनेसमैन और ‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी का अनुमान है कि चांदी (latest silver price) जल्द ही 70 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है और 2026 में यह बढ़कर 200 डॉलर प्रति औंस भी हो सकती है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतों पर घरेलू कारकों के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स का भी असर होता है।

First published on: November 29, 2025 03:30 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading