Gold Price Today : आज सोने के भाव में कितना हुआ बदलाव, चेक करे 18 से 24 कैरेट सोने के ताजा भाव
Gold Rate Today : साल का अंतिम महीना चल रहा है और अब एक बार फिर सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। साल 2025 की शुरुआत से ही सोने की कीमतों पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि 2025 के अंत तक सोने की कीमत किस तरफ करवट लेती हैं। आज यानी 8 दिसंबर को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोने की कीमतों में एक बार फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जानते हैं कि आज देश भर में सोने की कीमतें क्या रही हैं।
HBN News TV : (Latest Gold Rates) सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार यानी 8 दिसंबर को घरेलू फॉर्चून मार्केट में सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। अगर हम बात करें बीते कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को तो एमसीएक्स पर फरवरी 2026 एक्सपायरी वाले गोल्ड फॉर्चून की कीमत 130462 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन (Sone ke bhav) यह कीमत 130431 रुपये प्रति 10 ग्राम से शुरू हुई है और सुबह 11:00 बजे यह 130533 रुपये पर ट्रेड कर रही थी।
ऐसे में सुबह 11:00 बजे इन कीमतों में 70 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज हो चुकी थी। वहीं, अगर बात करें शुरुआती सत्र में सोने के उच्चत स्तर की तो यह 130617 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा है। ऐसे में देश के अलग-अलग शहरों में सोने की अलग-अलग कीमतें दर्ज की जा रही हैं। चलिए जानते हैं कि आज आपके शहर में सोने के रेट क्या रहे हैं।
दिल्ली और मुंबई में सोने के भाव
अगर हम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की ताजा कीमतों (Gold Rates In Delhi) की बात करें तो यहां आज 8 दिसंबर को 24 कैरेट सोने के रेट 133570 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए हैं। वहीं, 22 कैरेट सोने के रेट 119700 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 97970 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए जा रहे हैं। अब देखने वाला होगा कि आज बाजार बंद होते समय कीमतें क्या रहती हैं।
आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोने के रेट (Gold Rates In Mumbai) आज 8 दिसंबर की सुबह 130420 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। वहीं, इस दौरान 22 कैरेट सोने के रेट 119550 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 97820 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहे हैं।
चेन्नई में सोने की कीमतों (Gold prices in Chennai) की बात करें तो यहां पर सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार की सुबह 24 कैरेट सोने के रेट 131350 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहे थे। वहीं, आज 8 दिसंबर को सुबह 11:00 बजे 22 कैरेट सोने के रेट 120400 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 100400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहे थे।
उत्तर प्रदेश, गुजरात और कोलकता में सोने के रेट
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में (Gold rates in Lucknow) आज 8 दिसंबर की सुबह के समय 24 कैरेट सोने के रेट 133570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहे थे। वहीं, इस दौरान 22 कैरेट सोने की कीमतें 119700 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 97970 रुपये प्रति 10 ग्राम बनी हुई थी। इसके अलावा गुजरात के शहर अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने के रेट 133470 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 119600 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 97870 रुपये प्रति 10 ग्राम पर व्यापार कर रहे थे। बात करें कल्चरल कैपिटल कोलकता में सोने की कीमतों (Gold prices in Kolkata) की तो आज सुबह के समय यहां 24 कैरेट सोने के रेट 130420 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 119550 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 97820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर व्यापार कर रहे थे।
बिहार और हैदराबाद में सोने के रेट
आज 8 दिसंबर की सुबह बिहार (Gold Rates In Bihar) की राजधानी पटना में 24 कैरेट सोने के रेट 130470 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 119600 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 97870 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए थे। इस दौरान हैदराबाद में 24 कैरेट सोने के रेट 130420 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 119500 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 97820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर व्यापार कर रहे थे।
सोने की कीमतों में अलग-अलग परिस्थितियों के हिसाब से बदलाव देखने को मिलता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार और घरेलू बाजार की जो स्थितियां चल रही है उनका साफ-साफ प्रभाव सोने की कीमतों पर दिखाई देता है। इसके अलावा बाजार की स्थितियां, अंतरराष्ट्रीय कीमतें और घरेलू बाजार में हो रही सोने की मांग का भी प्रभाव सोने व चांदी की कीमतों पर पड़ता है।
वहीं, शादियों के सीजन में जहां सोने की डिमांड बढ़ जाती है, तो ऐसे में इसका साफ प्रभाव सोने के रेट पर पड़ता है और रेट बढ़ जाते हैं। वर्तमान में सोने को निवेश (Invest In Gold) का एक बढ़िया साधन माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सोना निवेश का एक सुरक्षित एसेट है। ऐसे में अनुमान यही लगाया जा रहा है कि सोना लंबे समय में अच्छा रिटर्न दे सकता है।
First published on: December 08, 2025 10:48 PM