बिजनेस

Gold Price Today : सोने की रफ्तार पर ब्रेक, 29 दिसंबर की सुबह कीमतों में आई गिरावट, चेक करें नए रेट

Today Gold Price - सोना-चांदी खरीदारों के लिए जरूरी खबर। दरअसल आपको बता दें कि सुबह सोने की तेजी पर ब्रेक लगा और कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली। दिल्ली और मुंबई (Mumbai gold price) समेत देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट गोल्ड का भाव नीचे आया है। पिछले सप्ताह तेजी के बाद आज बाजार में नरमी दिखी है। ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते हैं कि अलग-अलग शहरों में आज का गोल्ड रेट क्या है-

HBN News TV (Gold Rate Today)- सोने की तेजी फिलहाल थमती दिख रही है। सप्ताह के पहले दिन, सोमवार की सुबह देशभर में गोल्ड की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में 24 कैरेट सोना (24 carat gold in Delhi) फिसलकर 1,41,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि मुंबई में इसका भाव घटकर 1,41,210 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले सप्ताह 24 कैरेट सोना 7,040 रुपये और 22 कैरेट सोना 6,450 रुपये मजबूत हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार (International market) में हाजिर सोना 4,530.42 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है। आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में आज के गोल्ड रेट…

दिल्ली में सोने की कीमत (Delhi Gold Price)-

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत (24 carat gold price) 141360 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 129590 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता-

आज मुंबई (Mumbai gold price), चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 129440 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 141210 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत-

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

इन दोनों शहरों में आज 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 141210 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत (22 carat gold price) 129440 रुपये प्रति 10 ग्राम है। (Bengaluru gold price)

शहर – 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) – 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)

दिल्ली – 129590 – 141360

मुंबई – 129440 – 141210

अहमदाबाद – 129490 – 141260

चेन्नई – 129440 -141210

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

कोलकाता – 129440 – 141210

हैदराबाद – 129440 – 141210

जयपुर – 129590 – 141360

भोपाल – 129490 – 141260

लखनऊ – 129590 – 141360

चंडीगढ़ – 129590 – 141360

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

इस साल घरेलू बाजार में सोने (Gold price in the domestic market) ने अब तक 80.24% की मजबूत तेजी दिखाई है। कई एनालिस्ट्स का अनुमान है कि आने वाले साल में भी गोल्ड की रफ्तार बनी रह सकती है। 26 दिसंबर 2025, शुक्रवार तक सोने का वैश्विक मार्केट कैपिटलाइजेशन 31.598 लाख करोड़ डॉलर के स्तर पर पहुंच गया था।

चांदी की कीमत (Silver Price)-

29 दिसंबर को चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई और कीमत फिसलकर 2,50,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। हालांकि पिछले एक सप्ताह में चांदी का भाव (Latest Silver Price) करीब 37,000 रुपये चढ़ चुका है। पूरे वर्ष की बात करें तो घरेलू बाजार में चांदी 163.5% की जबरदस्त तेजी दिखा चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी रुझान मजबूत है, जहां हाजिर चांदी का भाव 75.63 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। मजबूत औद्योगिक मांग, सेफ-हेवन खरीदारी और ग्लोबल सप्लाई में लगातार कमी इस उछाल के प्रमुख कारण हैं।

First published on: December 29, 2025 05:26 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading