बिजनेस

Gold Price Today : सोने में आई तेजी, चांदी पर लगा ब्रेक, जानिये लेटेस्ट रेट

Gold Price Today : सोने की बढ़ती कीमतों ने सभी के पसीने छूड़ा दिए हैं। साल की शुरूआत से ही इसमें तेजी देखने को मिल रही है। 75 हजार रुपये मिलने वाला सोना 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के उपर जा पहुंचा है। वहीं, चांदी की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। इन दिनों में अगर आप सोने वं चादी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें।

HBN News Tv – (Gold Price Today)। पिछले काफी समय से सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही थी। वहीं, अब इसकी कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। आज 24 कैरेट 350 रुपये का उछाल देखा गया है। वहीं, ज्वेराती सोने की कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है। सोने के दामों में तेजी आने की वजह से निवेशकों को लाभ हो रहा है। अगर चांदी की कीमतों की बात करें तो इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।

 

इस वजह से महंगा हो रहा सोना –

 

आज यानी 27 अगस्त को सर्राफा बाजार में सोने के भाव में जबरदस्त तेजी आई है। आज बाजार खुलने के साथ ही सोना महंगा हुआ है। यूपी (UP Gold Rate) के राजधानी लखनऊ से लेकर वाराणसी बुधवार को सोने में बढ़ौतरी हुई है। एक्सपर्ट की मानें तो अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगातार रुपये की गिरती कीमत और अमेरिका के टैरिफ वॉर की वजह से सर्राफा बाजार में सोना महंगा होता जा रहा है।

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

 

आज सोने का लेटेस्ट प्राइस –

 

आज यानी 27 अगस्त को वाराणसी के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने महंगा हुआ है। 24 कैरेट सोने के भाव (24 carat gold price) में 380 रुपये की बढ़ौतरी हुई है। अब सोना महंगा होकर 102,590 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने के रेट में 350 रुपये की तेजी के बाद यह 94,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

26 अगस्त को 24 कैरेट सोने की कीमत 102,210 रुपये प्रति 10 ग्राम थी और 22 कैरेट सोने का भाव 93,700 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वाराणसी के अलावा बात राजधानी लखनऊ में सोने के भाव (Lucknow gold rate) की बात करें तो यहा पर सोना में 210 रुपये तेजी दर्ज की गई है। सोनेा महंगा होकर 103,945 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है। इसके अलावा मेरठ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने 1,03,955 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

 

चांदी की कीमतों पर लगा ब्रेक –

 

एक ओर जहां सोने के भाव (Sone Ka Bhav) में तेजी का दौर जारी है। वहीं, चांदी के दामों पर ब्रेक लगा है। आज चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बाजार खुलने के साथ चांदी की कीमत (Silver Latest Rate) 120,000 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है। इसके पहले 26 अगस्त को भी चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं, 25 अगस्त को चांदी की कीमत 1,21,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

 

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ सोना –

 

वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री रवि सर्राफ ने जानकारी देते हुए बताया है कि उत्तर प्रदेश की मार्केट में लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों (Gold Price) में बढ़ौतरी देखने को मिली है। मौजूदा समय में सोने के भाव को देखे हुए आने वाले समय में इसकी कीमतों में उतार चढ़ाव आ सकता है।

First published on: August 27, 2025 07:14 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading