बिजनेस

Gold Price Today : सोने के दाम में बढ़त, चांदी में आई नरमी, चेक करें आज के नए रेट

Gold Price Today : सोना-चांदी खरीदारों के लिए जरूरी खबर। दरअसल आपको बता दें कि आज सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं दूसरी ओर चांदी के दामों में नरमी (Softening of silver prices) आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी यही ट्रेंड दिख रहा है। ऐसे में लोगों की नजर अब इस बात पर है कि आने वाले दिनों में दोनों धातुओं के दाम किस दिशा में जाएंगे.... आइए नीचे खबर में जान लेते है देश के प्रमुख शहरों में सोने के भाव क्या चल रहे हैं-

HBN News TV (Gold Rate Today) सोने की कीमतों में आज सुबह उछाल देखने को मिला है। दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत बढ़कर 1,30,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने की कीमतों में मजबूती (gold price hike) बनी हुई है, जहां हाजिर भाव 4,223.76 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया। आइए जानते हैं देश के कुछ बड़े शहरों का गोल्ड रेट क्या है…

 

दिल्ली में सोने की कीमतें-

आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत (24 carat gold price) 130090 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 119260 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

 

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता-

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

मुंबई (Mumbai Gold Price), चेन्नई और कोलकाता में आज 22 कैरेट सोने की कीमत (22 carat gold price) 119110 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 129940 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

 

पुणे और बेंगलुरु में कीमत-

इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 129940 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 119110 रुपये प्रति 10 ग्राम है। (Banglore gold price)

 

देश के मुख्य शहरों के सोने के भाव इस प्रकार हैं-

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

शहर – 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) – 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)

  • दिल्ली – 119260 – 130090
  • मुंबई – 119110 – 129940
  • अहमदाबाद – 119160 – 129990
  • चेन्नई – 119110 – 129940
  • कोलकाता – 119110 – 129940
  • हैदराबाद – 119110 -129940
  • जयपुर – 119260 – 130090
  • भोपाल – 119160 – 129990
  • लखनऊ – 119260 – 130090
  • चंडीगढ़ – 119260 – 130090

 

ताजा अमेरिकी रोजगार आंकड़ों के अनुसार नवंबर में पेरोल में गिरावट दर्ज की गई है, जो 2023 के बाद का सबसे कमजोर प्रदर्शन माना जा रहा है। इसके बाद फेडरल रिजर्व (federal reserve) द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावनाएं मजबूत हुई हैं।

 

अगर ऐसा हुआ तो सोने में और तेजी आ सकती है। ब्याज दर घटने से बॉन्ड कम आकर्षक हो जाते हैं। नतीजतन, निवेशक सोने जैसे सेफ एसेट में निवेश बढ़ाते हैं। इसी बीच, फेडरल रिजर्व की फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (Federal Open Market Committee of the Federal Reserve) की बैठक 9-10 दिसंबर को होने वाली है, जिस पर बाजार की नजरें टिकी हैं।

5 दिसंबर को आरबीआई ने रेपो रेट (repo rate) में 0.25 प्रतिशत की कटौती कर दी। इसके बाद यह रेट घटकर 5.25 प्रतिशत पर आ गई। रेपो रेट घटने से होम लोन (home loan), व्हीकल लोन जैसे लोन्स की EMI घट जाएगी।

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

 

चांदी की कीमत (Silver Price)-

एक ओर जहां आज सोने के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं दूसरी आज सुबह चांदी के दामों में गिरावट (fall in silver prices) देखने को मिली है। चांदी लुढ़ककर 1,86,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार (International market) में भी चांदी का हाजिर भाव 58.17 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतों पर डोमेस्टिक फैक्टर्स (Domestic factors) के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स (global factors) का भी असर होता है।

First published on: December 06, 2025 02:42 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading