Gold Price Today : सोने में फिर आई तेजी, 18 कैरट गोल्ड ने तोड़ा रिकॉर्ड
Gold Price : सोना-चांदी खरीदारों के लिए जरूरी खबर। दरअसल आपको बता दें कि देश में सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। कई शहरों में गोल्ड ने नए रिकॉर्ड (today gold price) बना दिए हैं। खास बात यह है कि एक बड़े शहर में 18 कैरट सोने का भाव 1 लाख रुपये के पार पहुंच गया है। ऐसे में आप भी जान लें कि आपके शहर में ताजा रेट क्या चल रहे हैं-
HBN News TV – (Gold Rate Today)। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की बैठक से पहले गोल्ड और सिल्वर के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोने के दाम लगातार दूसरे दिन ऊपर गए हैं। दिल्ली में आज 24 कैरेट (24 carat gold in Delhi today) और 22 कैरेट गोल्ड दोनों ही 10 महंगे हुए। दो दिनों में 24 कैरेट सोना कुल 280 और 22 कैरेट सोना 250 तक महंगा हो चुका है।
वहीं दूसरी तरफ चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट (Continuous decline in silver prices) जारी है। तीन दिनों तक स्थिर रहने के बाद पिछले दो दिनों में एक किलो चांदी पर कुल ₹1,100 की गिरावट दर्ज की गई है।
अमेरिकी फेड की बैठक 9-10 दिसंबर को होने वाली है और बाजार में अब भी ब्याज दर में कटौती की उम्मीदें बनी हुई हैं। यदि फेड रेट्स (fed rates) कम करता है, तो सोने में तेजी देखने को मिल सकती है, क्योंकि ब्याज दर (interest rate) घटने से बॉन्ड की आकर्षकता कम होती है और निवेशक सुरक्षित विकल्प के तौर पर गोल्ड की ओर रुख बढ़ा देते हैं।
देश के प्रमुख शहरों के भाव इस प्रकार हैं-
शहर – 24 कैरट सोना – 22 कैरट सोना – 18 कैरट सोना
दिल्ली – 1,30,580 – 1,19,710 – 97,980
मुंबई – 1,30,430 – 1,19,560 – 97,830
कोलकाता – 1,30,430 – 1,19,560 – 97,830
चेन्नई – 1,31,340 – 1,20,390 – 1,00,390
बेंगलुरु – 1,30,430 – 1,19,560 – 97,830
हैदराबाद – 1,30,430 – 1,19,560 – 97,830
लखनऊ – 1,30,580 – 1,19,710 – 97,980
पटना – 1,30,480 – 1,19,610 – 97,880
जयपुर – 1,30,580 – 1,19,710 – 97,980
अहमदाबाद – 1,30,480 – 1,19,610 – 97,880
लगातार दूसरे दिन फिसली चांदी –
चांदी के दामों में भी इस हफ्ते जोरदार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। एक दिन की स्थिरता के बाद दिल्ली में चांदी (delhi silver price) लगातार दो दिनों में कुल ₹1,100 प्रति किलो सस्ती हो चुकी है। इससे पहले चांदी एक दिन ₹3,000 प्रति किलो बढ़ी थी, जबकि उससे पहले के दिन यह ₹4,000 प्रति किलो गिर गई थी। जहां तक 9 दिसंबर का सवाल है, दिल्ली में चांदी आज ₹1,88,900 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।
आज इसके भाव प्रति किग्रा ₹100 कम हुए हैं। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है लेकिन चेन्नई में चांदी (chennai silver price) के भाव प्रति किग्रा ₹1,97,900 हैं यानी कि चारों बड़े महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में है।
इस हफ्ते क्यों खास रहेगा बुलियन मार्केट?
एनालिस्टों का कहना है कि इस हफ्ते सोना और चांदी की दिशा मुख्य रूप से इन फैक्टर्स से तय होगी।
-फेडरल रिजर्व की पॉलिसी से जुड़े संकेत
-चीन और अमेरिका का आर्थिक डेटा
-डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल
इन तीनों फैक्टर के आधार पर इस हफ्ते बुलियन बाजार में बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है।
Angel One के पृथमेश माल्या के अनुसार, रुपये के 90 के स्तर के पास पहुंचने का सीधा असर सोने की घरेलू कीमतों (domestic prices of gold) पर पड़ा है। यही कारण है कि भारतीय बाजार में गोल्ड की बढ़ोतरी Comex गोल्ड की तुलना में ज्यादा दिखाई दी। माल्या का कहना है कि संभावित रेट कट, केंद्रीय बैंकों (central banks) की बढ़ती खरीद और फंड हाउसों की मांग आने वाले दिनों में सोने को और मजबूती दे सकती है।
JM Financial Services के प्रणव मेर के मुताबिक, ट्रेडर्स की नजर FOMC मीटिंग, फेड चेयर जेरोम पॉवेल की टिप्पणी, चीन के ट्रेड और महंगाई के आंकड़ों और अमेरिकी जॉब्स डेटा (US jobs data) पर रहेगी। ये सभी फैक्टर सोने की दिशा तय करेंगे।
चांदी के रुझान पर बात करते हुए प्रणव का कहना है कि इंडस्ट्रियल डिमांड मजबूत बनी हुई है और सप्लाई की स्थिति भी कसी हुई है। इसी कारण चांदी में तेजी देखने को मिल रही है। उनके अनुसार, शॉर्ट टर्म में चांदी के दाम (Silver prices in the short term) प्रति किलो ₹2,00,000 से ₹2,25,000 के दायरे तक पहुंच सकते हैं।
First published on: December 09, 2025 11:05 AM