बिजनेस

Gold Price Today : सोने में तगड़ी गिरावट, चांदी में तेजी बरकरार, जानिये आज का ताजा भाव

Gold Price Today :   सोना-चांदी खरीदारों के लिए जरूरी खबर। दरअसल आपको बता दें कि आज सोने के दामों में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं दूसरी और चांदी के दाम में तेजी बरकरार है। ऐसे में कहीं भी खरीदारी की प्लानिंग करने से पहले जरूर चेक कर लें देश के प्रमुख शहरों में लेटेस्ट गोल्ड रेट (latest gold rate) क्या चल रहा है-

HBN News TV – (Gold Price Today)। आज सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव गिरकर 127890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। अन्य शहरों में भी सोने की कीमत लुढ़की है। कमजोर वैश्विक रुख,  प्रॉफिट बुकिंग और घरेलू स्तर (household level) पर कम खरीद की वजह से सोने की कीमतों को झटका (Gold prices suffer a setback) लगा।

वैश्विक बाजार में सोने का हाजिर भाव गिरकर 4,158.38 डॉलर प्रति औंस रह गया। आइए नीचे खबर में जान लेते हैं देश के प्रमुख शहरों में लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या चल रहा है-

 

दिल्ली में सोने की कीमत –

आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने के दाम (Delhi Gold Price) 127890 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 117240 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

 

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता-

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज 22 कैरेट सोने की कीमत (22 carat gold price) 117090 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 127740 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

पुणे और बेंगलुरु में कीमत –

इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत (24 carat gold price) 127740 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 117090 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

 

देश के प्रमुख शहरों के सोने के भाव-

शहर – 22 कैरेट सोना – 24 कैरेट सोना

दिल्ली – 117240 – 127890

मुंबई – 117090 – 127740

अहमदाबाद – 117140 – 127790

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

चेन्नई – 117090 -127740

कोलकाता – 117090 -127740

हैदराबाद – 117090 -127740

जयपुर – 117240 – 127890

भोपाल – 117140 – 127790

लखनऊ – 117240 – 127890

चंडीगढ़ – 117240 – 127890

 

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

इस बीच उम्मीद जताई जा रही है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व  (Federal Reserve, the US central bank) दिसंबर की बैठक में ब्याज दरों में एक और कटौती कर सकता है। यदि फेड दरें घटाता है, तो सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है। दर कटौती के बाद बॉन्ड की आकर्षकता कम हो जाती है और निवेशक सोना-चांदी जैसे सुरक्षित एसेट्स की ओर रुख करते हैं। फेड की फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की बैठक 9 और 10 दिसंबर को होने वाली है।

 

चांदी की कीमत (silver price) –

एक ओर जहां सोने के दाम घट रहे है वहीं दूसरी और चांदी की कीमत में बढ़ोतरी (silver price hike) का सिलसिला जारी है। आज (28 नवंबर) भाव 173100 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। अमेरिकी बिजनेसमैन और किताब ‘Rich Dad Poor Dad’ के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी का अनुमान है कि चांदी जल्द ही 70 डॉलर और शायद 2026 में 200 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है।

First published on: November 28, 2025 01:59 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading