बिजनेस

Gold Price Today : सोने की कीमतों ने तोड़े रिकॉर्ड, चेक करें अपने शहर का रेट

Gold Price Today : सोने में तेजी का दौर जारी है। इस बीच एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दें कि दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,33,360 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई (chennai gold price) जैसे दूसरे बड़े शहरों में भी सोने की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है। ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते है इन शहरों में सोने के ताजा दाम क्या हैं-

HBN News Tv – (Gold Rate Today)। सोने में तेजी का सिलसिला जारी है। दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,33,360 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि मुंबई में कीमत 1,33,210 रुपये प्रति 10 ग्राम है। तेजी का मुख्य कारण भारतीय रुपये की कमजोरी (Indian rupee weakness) और सेफ एसेट में लगातार निवेश की बढ़ती मांग है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,338.40 डॉलर प्रति औंस पर है। आइए जानें देश के कुछ बड़े शहरों में ताजा गोल्ड रेट क्या है-

 

दिल्ली में सोने की कीमत –

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत (24 carat gold price) 1,33,360 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 1,22,260 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

 

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता-

मुंबई (Mumbai Gold Rate), चेन्नई और कोलकाता में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 1,22,110 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,33,210 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

 

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

पुणे और बेंगलुरु में कीमत-

इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत (Banglore Gold Price) 1,33,210 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत (22 carat gold price) 1,22,110 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

 

देश के प्रमुख शहरों के भाव इस प्रकार हैं-

दिल्ली – 122260 – 133360

मुंबई – 122110 – 133210

अहमदाबाद – 122160 – 133260

चेन्नई – 122110 – 133210

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

कोलकाता – 122110 – 133210

हैदराबाद – 122110 – 133210

जयपुर – 122260 – 133360

भोपाल – 122160 – 133260

लखनऊ – 122260 – 133360

चंडीगढ़ – 122260 – 133360

 

अमेरिका के फेडरल रिजर्व ने प्रमुख ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती करने के बाद सोने और चांदी में निवेश में तेजी देखी जा रही है। ब्याज दर घटने से बॉन्ड पर यील्ड कम (Lower interest rates reduce bond yields) होने की संभावना बढ़ती है, जिससे निवेशक अधिक सुरक्षित माने जाने वाले सोने और चांदी जैसे एसेट में अपना पैसा लगाते हैं।

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

 

इस साल घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में अब तक 67% तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगर वैश्विक परिस्थितियां और रुपये-डॉलर की दर स्थिर बनी रहती हैं या रुपया कमजोर रहता है, तो 2026 में सोने की कीमत 5% से 16% तक और बढ़ सकती है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें (Gold prices in the international market) इस साल अब तक लगभग 60% (लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन) तक बढ़ चुकी हैं।

 

चांदी की कीमत-

 

आज चांदी की कीमतों में भी तेजी (silver price hike) देखने को मिली है। चांदी का भाव बढ़कर 2,04,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। इससे एक दिन पहले ही चांदी ने नया रिकॉर्ड हाई बनाया था। विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 64.57 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया। ग्लोबल सप्लाई में कमी (reduction in global supply), चीन से मजबूत मांग और औद्योगिक खपत बढ़ने के चलते इस साल रिटर्न के मामले में चांदी ने सोने से बेहतर प्रदर्शन किया है।

First published on: December 13, 2025 12:45 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading