Gold Price Today : एक हफ्ते में ₹330 महंगा हुआ सोना, चांदी में आया ₹5000 का उछाल, चेक करें आज के नए रेट
Gold Price Today : सोना-चांदी खरीदारों के लिए जरूरी खबर। दरअसल आपको बता दें कि देश में सोना और चांदी दोनों में इस हफ्ते जबरदस्त तेजी (gold price hike) देखने को मिली है। एक सप्ताह में सोना 330 रुपये महंगा हुआ है, जबकि चांदी 5,000 रुपये उछली है... ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में चेक कर लेते है दोनों की ताज़ा कीमतें क्या चल रही हैं-
HBN News TV (Gold Rate Today) देश में सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर तेजी बरकरार है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 330 रुपये मजबूत हुआ है। 22 कैरेट की कीमत 300 रुपये बढ़ी है। 7 दिसंबर को दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,30,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,223.76 डॉलर प्रति औंस है। आइए जानते हैं देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट क्या है…
दिल्ली में सोने की कीमतें
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 130300 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 119450 रुपये प्रति 10 ग्राम है। (Delhi Gold Price)
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता
मुंबई (Mumbai Gold Price), चेन्नई और कोलकाता में आज 22 कैरेट सोने की कीमत (22 carat gold price) 119300 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 130150 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत
इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत (24 carat gold price) 130150 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 119300 रुपये प्रति 10 ग्राम है। (Banglore gold price)
देश के प्रमुख शहरों के ताजा रेट इस प्रकार हैं
शहर – 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) – 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
- दिल्ली – 119450 – 130300
- मुंबई – 119300 – 130150
- अहमदाबाद – 119350 – 130200
- चेन्नई – 119300 – 130150
- कोलकाता – 119300 – 130150
- हैदराबाद – 119300 – 130150
- जयपुर – 119450 – 130300
- भोपाल – 119350 – 130200
- लखनऊ – 119450 – 130300
- चंडीगढ़ – 119450 – 130300
इस साल सोने की कीमतों में 60% से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अब निवेशकों की नजर अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की 9-10 दिसंबर को होने वाली बैठक पर है। ब्याज दर में कटौती की उम्मीदें मजबूत बनी हुई हैं। यदि ऐसा होता है तो सोने में और तेजी देखने को मिल सकती है। दरों में कमी से बॉन्ड यील्ड (bond yield) कम आकर्षक हो जाती हैं और निवेशक सेफ एसेट की ओर रुख बढ़ा देते हैं।
चांदी की कीमत (Silver Price)
सोने की तरह चांदी में भी वीकली बेसिस पर तेजी देखने को मिल रही है। एक सप्ताह में चांदी 5,000 रुपये तक चढ़ गई है। 7 दिसंबर को इसका भाव 1,90,000 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव (Spot price of silver in the international market) 58.17 डॉलर प्रति औंस है। अमेरिकी बिजनेसमैन और ‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी का अनुमान है कि चांदी (today silver price) जल्द ही 70 डॉलर और संभवतः 2026 में 200 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक पहुंच सकती है।
First published on: December 07, 2025 01:02 PM