बिजनेस

Gold Price Today : एक हफ्ते में सोना ₹7,040 और चांदी ₹37,000 उछली, जानें आज के ताज़ा रेट

Gold Price Today : देश में सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते जोरदार तेजी देखने को मिली है। एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना 7,040 रुपये और चांदी 37,000 रुपये महंगी हुई है। मौजूदा समय की बात करें तो दिल्ली में सोने का भाव (delhi today gold price) 1,41,370 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,51,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया...आइए नीचे खबर में जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में मौजूदा गोल्ड रेट क्या चल रहा हैं…

HBN News TV (Gold Rate Today) देश में सोने की कीमतों में वीकली बेसिस पर तेजी जारी है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 7,040 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड 6,450 रुपये महंगा हुआ है। मौजूदा समय की बात करें तो आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,41,370 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि मुंबई में 1,41,220 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में भी सोने का हाजिर भाव 4,530.42 डॉलर प्रति औंस के नए पीक पर पहुंच गया है। आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में मौजूदा गोल्ड रेट क्या हैं…

दिल्ली में सोने की कीमतें (Delhi Gold Price)-

आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत (24 carat gold price) 141370 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 129600 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता-

मुंबई (Mumbai Gold Price), चेन्नई और कोलकाता में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 129450 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 141220 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत-

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

इन दोनों शहरों में आज 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 141220 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत (22 carat gold price) 129450 रुपये प्रति 10 ग्राम है। (Bengaluru gold price)

देश के प्रमुख शहरों के भाव इस प्रकार हैं-

शहर – 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) – 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)

दिल्ली -129600 – 141370

मुंबई -129450 – 141220

अहमदाबाद -129500 -141270

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

चेन्नई -129450 -141220

कोलकाता -129450 -141220

हैदराबाद -129450 -141220

जयपुर -129600 -141370

भोपाल -129500 -141270

लखनऊ – 129600 -141370

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

चंडीगढ़ – 129600 -141370

इस साल घरेलू बाजार में सोना अब तक 80.24 प्रतिशत चढ़ चुका है और कीमतों में आगे भी तेजी की संभावना जताई जा रही है। कई एनालिस्ट्स का अनुमान है कि अगले साल भी गोल्ड का बुलिश ट्रेंड (Bullish trend of gold) जारी रह सकता है। गोल्डमैन ने तो अगले साल दिसंबर तक सोने के 4,900 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने की संभावना व्यक्त की है।

चांदी की कीमत (Silver Price)-

चांदी में इस हफ्ते जोरदार तेजी (silver price hike) देखने को मिली है। वीकली बेसिस पर कीमतों में करीब 37,000 रुपये की छलांग लगी है। 28 दिसंबर को चांदी का भाव 2,51,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। इस साल घरेलू बाजार (domestic market silver prices) में चांदी 163.5% तक महंगी हो चुकी है। विदेशी बाजार में भी हाजिर कीमत 75.63 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। मजबूत औद्योगिक डिमांड (Industrial demand), सेफ-हेवन खरीदारी और ग्लोबल सप्लाई में कमी इस तेजी के प्रमुख कारण माने जा रहे हैं।

First published on: December 28, 2025 09:21 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading