बिजनेस

Gold Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में तेजी, जानिये आज का ताजा भाव

Gold Silver Price Hike - राजस्थान में सोना-चांदी का बाजार एक बार फिर सक्रिय हो गया है। एक ओर जहां चांदी के रेट में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है, वहीं सोने के दाम में मामूली बढ़त दर्ज की गई है। ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते है कि जयपुर (Jaipur gold rate) और उदयपुर सहित अन्य शहरों में सोने-चांदी के क्या भाव चल रहे हैं- 

HBN News TV – (Rajasthan gold silver price) – राजस्थान में सोने और चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव का रुख सोमवार को भी जारी रहा। शादी के सीजन में ज्वेलरी की खरीद बढ़ने के बीच सर्राफा बाजार एक बार फिर बदलता (gold silver fluctuation) दिखाई दिया। सोमवार को सोने के भाव में हल्की बढ़त दर्ज हुई, जबकि चांदी के रेट लगातार दूसरे दिन भी मजबूत बने रहे।

 

सोने के भाव में लगभग 400 रुपये की तेजी देखी गई, वहीं चांदी आज लगभग 900 रुपये और महंगी हो गई। सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि ये बदलाव अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर रेट और शादी के सीजन में बढ़ी मांग का नतीजा है।

 

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

सोमवार के ताज़ा रेट देखें तो शुद्ध चांदी बढ़कर 1,58,350 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई, जबकि 18 कैरेट चांदी का भाव 1,57,400 रुपये रहा। सोने में भी हल्की तेजी देखने को मिली और 24 कैरेट सोना (24 carat gold price)1,27,000 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। जेवराती सोना 12,12,900 रुपये और जीएसटी (GST) सहित 22 कैरेट सोने का रेट 1,16,880 रुपये रहा। विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल धातु बाजार में स्थिरता की संभावना कम है और आने वाले दिनों में तेज उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

 

बढ़ती डिमांड से चांदी के दामों में तेज उछाल –

 

 

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

राजस्थान (rajasthan gold price) के प्रमुख शहरों जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और जोधपुर में आज भी बाजार का मूड लगभग समान रहा। जयपुर में सोमवार को 24 कैरेट सोना 1,27,000 रुपये और चांदी 1,58,350 रुपये पर ट्रेड हुई। अजमेर, कोटा, उदयपुर और जोधपुर में भी सोने के रेट में हल्का उछाल और चांदी में बढ़त दर्ज की गई। स्थानीय व्यापारियों के मुताबिक, मांग बढ़ने और चांदी की सप्लाई में सीमितता के कारण चांदी के दाम (silver rate) अभी भी मजबूत बने हुए हैं।

 

 

शादी सीजन में सोने से ज्यादा बढ़ी चांदी की खरीदारी –

 

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

 

सर्राफा व्यापारियों के अनुसार, शादी के सीजन (jewelry market trends) में चांदी की खरीद सोने की तुलना में तेजी से बढ़ रही है, क्योंकि चांदी के बर्तन और गिफ्ट आइटम की मांग चरम पर है। हालांकि सोने की खरीदारी भी बढ़ (gold price hikes) रही है, लेकिन ग्राहक अभी कीमतों में स्थिरता का इंतजार कर रहे हैं। व्यापारियों का अनुमान है कि इस सप्ताह बाजार में बड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।

First published on: November 24, 2025 02:28 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading