बिजनेस

Gold Price Today : एक बार फिर सातवें आसमान पर पहुंचे सोना-चांदी के दाम, चेक कर लें अपने शहर के ताजा रेट

Gold Price Today : सोना-चांदी खरीदारों के लिए जरूरी खबर। दरअसल आपको बता दें कि मजबूत मांग के चलते सोने की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है। प्रमुख शहरों में गोल्ड रेट (Gold Rate in Major Cities) नए ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं। वहीं चांदी के भाव (silver price) में भी इजाफा देखने को मिल रहा है... ऐसे में खरीदारी की प्लानिंग करने से पहले जरूर चेक कर लें अपने शहर के ताजा रेट-

HBN News TV – (Gold Rate Today) सोने की कीमतों में एक बार फिर तेज बढ़त देखने को मिली है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,34,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं मुंबई में सोना (Mumbai Gold Price) 1,34,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत मांग (Strong demand in international markets) से सोने की डिमांड बढ़ी है। इसके अलावा अमेरिकी डॉलर सूचकांक के दो महीने के निचले स्तर पर फिसलने से डॉलर आधारित सराफा कारोबार विदेशी खरीदारों के लिए अधिक किफायती हो गया है।

वैश्विक बाजारों में सोना (gold in global markets) अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर के आसपास बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,321.06 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में आज के ताजा गोल्ड रेट…

दिल्ली में सोने की कीमत-

आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत (24 carat gold price) 134670 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 123460 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता-

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज 22 कैरेट सोने की कीमत (22 carat gold price) 123310 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 134520 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

पुणे और बेंगलुरु में कीमत-

आज इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 134520 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 123310 रुपये प्रति 10 ग्राम है। (Banglore gold price)

देश के प्रमुख शहरों के भाव इस प्रकार हैं-

शहर – 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) – 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)

दिल्ली – 123460 – 134670

मुंबई – 123310 – 134520

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

अहमदाबाद – 123360 – 134570

चेन्नई – 123310 – 134520

कोलकाता – 123310 – 134520

हैदराबाद – 123310 – 134520

जयपुर – 123460 – 134670

भोपाल – 123360 – 134570

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

लखनऊ – 123460 – 134670

चंडीगढ़ – 123460 – 134670

चांदी की कीमत-

सोने की तरह चांदी की कीमतों (silver price hike) में भी गुरुवार सुबह मजबूती देखने को मिली। चांदी का भाव बढ़कर 2,08,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 66.52 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार कर रहा है। सप्लाई की कमी, सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग (Growing demand for safe investments), सिल्वर ETF में मजबूत निवेश और फेडरल रिजर्व (federal reserve) की ओर से ब्याज दर में और कटौती की बढ़ती उम्मीदों के चलते चांदी में उछाल है।

चांदी में जारी तेजी को उन रिपोर्ट्स से भी और मजबूती मिली है, जिनमें दावा किया जा रहा है कि चीन वर्ष 2026 से चांदी के निर्यात पर पाबंदी लगाने की तैयारी कर रहा है। अगर ऐसा होता है, तो वैश्विक बाजार में सप्लाई का दबाव (Supply pressure in the global market) और बढ़ सकता है। फिलहाल चीन का चांदी भंडार (China’s silver reserves) पिछले एक दशक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच चुका है। इस साल अब तक चांदी की कीमतों में करीब 127 फीसदी का जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है।

First published on: December 18, 2025 07:31 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading