Gold Price Today : दिल्ली से मुंबई तक सोने-चांदी के दामों में गिरावट, चेक करें आज के नए रेट
Gold Price Today: सोना-चांदी खरीदारों के लिए जरूरी खबर। दरअसल आपको बता दें कि सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है। बुधवार सुबह घरेलू बाजार में गोल्ड के दाम घटे हैं, जबकि चांदी भी सस्ती हुई है। कमजोर वैश्विक संकेत और निवेशकों की मुनाफावसूली (Investors book profits) का असर कीमती धातुओं की कीमतों पर साफ नजर आ रहा है।
HBN News TV – (Gold Rate Today) देशभर में आज सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना घटकर 1,34,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि मुंबई में इसका भाव (Mumbai latest gold price) 1,33,850 रुपये प्रति 10 ग्राम है। कमजोर वैश्विक संकेतों और निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते कीमतों में यह गिरावट आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,277.42 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट…
दिल्ली में सोने की कीमतें-
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत (24 carat gold price) 134000 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 122840 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता-
मुंबई (Mumbai Gold Price), चेन्नई और कोलकाता में आज 22 कैरेट सोने की कीमत (22 carat gold price) 122740 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 133850 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत-
बता दें कि आज इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 133850 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 122690 रुपये प्रति 10 ग्राम है। (Banglore Gold Price)
देश के प्रमुख शहरों के सोने के भाव इस प्रकार हैं-
शहर – 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) – 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली – 122840 -134000
मुंबई – 122690 – 133850
अहमदाबाद – 122740 – 133900
चेन्नई – 122690 – 133850
कोलकाता – 122690 – 133850
हैदराबाद – 122690 – 133850
जयपुर – 122840 – 134000
भोपाल – 122740 – 133900
लखनऊ – 122840 – 134000
चंडीगढ़ – 122840 – 134000
विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर वैश्विक हालात और रुपये-डॉलर की विनिमय दर (exchange rate) मौजूदा स्तर के आसपास बनी रहती है या रुपया और कमजोर होता है, तो 2026 में सोने की कीमतों में 5 से 16 प्रतिशत तक की तेजी आ सकती है। वहीं, इस साल अब तक घरेलू बाजार में सोने के दाम करीब 65 प्रतिशत बढ़ चुके हैं।
चांदी की कीमत (Silver Price)-
सोने की तरह ही बुधवार सुबह चांदी की कीमतों में भी गिरावट (silver price fall) देखने को मिली है। चांदी का भाव घटकर 1,99,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 63.02 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया। देश में सोने और चांदी की कीमतें घरेलू मांग-आपूर्ति के साथ-साथ वैश्विक बाजार के संकेतों (global market signals) से भी प्रभावित होती हैं।
First published on: December 17, 2025 10:21 PM