बिजनेस

Gold Price : आ गई रिपोर्ट, इस दिन से 1.50 लाख के पार जाएगा सोने का भाव

Gold Price Forecast : वर्ष 2025 का आखिरी महीना चल रहा है और अब भी सोने की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है। सोने की कीमतों में लगातार तेजी के चलते सोना ऑलटाइम हाई पर आ गया है। अब बताया जा रहा है कि सोने की कीमतों (Gold Prices) में तेजी का ये सिलसिला आगे भी जारी रहने वाला है और सोना डेढ़ लाख के पार जा सकता है। आइए खबर में जानते हैं सोने से जुड़े अपडेट के बारे में।

HBN News TV (Gold Price) सोने की कीमतों में हर दिन तेजी देखी जा रही है और सोने की कीमतों में बढ़ती तेजी के चलते सोने ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि सोने की कीमतों में बढ़ती तेजी के चलते सोना (Sone Ke Bhav) जल्द ही 1.50 लाख के आंकड़ें को क्रॉस कर सकता है। सोने की कीमतों में बढ़ती तेजी के चलते आम लोगों के लिए सोना खरीदना मुश्किल हो रहा है।

क्या बरकरार रहेगी सोने में तेजी

दिल्ली में सोने की कीमतों (Gold Rate Hike) ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,30,000 रुपये के हाई लेवल पर आ गया है। एक्सपर्ट का कहना है कि आगामी दिनों में सोने की कीमतों में किसी बड़ी गिरावट के कोई आसार नहीं है। उनका कहना है कि अगर ग्लोबल मार्केट का सपोर्ट मिलता रहा, तों इससे जल्द ही सोने की कीमतें (Gold Price Forecast) 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को क्रॉस कर सकती है।

 

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

दिल्ली समेत अन्य श्हरों में सोने के भाव

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव (Sone ke Rate) 1,30,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,19,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में दिल्ली के मुकाबले सोने के भाव थोड़े कम हैं। इन शहरों में 22 कैरेट सोने का भाव 1,19,110 रुपये पर कारोबार कर रहा है और 24 कैरेट का भाव 1,29,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है।

 

 

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

वैश्विक बाजार में चांदी का भाव

जहां एक ओर सोने के भाव लगातार बढ़ रहे हैं, वहीं, दूसरी ओर चांदी (Gold Silver Rate) में गिरावट देखी गई है। आज 6 दिसंबर को चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। घरेलू बाजार में चांदी कम होकर 1,86,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है।

 

वैश्विक बाजार में चांदी का हाजिर भाव (spot price of silver) 58.17 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। जो लोग इंडस्ट्रियल डिमांड या फिर चांदी के बर्तनों और सिक्कों में इन्वेस्टमेंट करने का सोच रहे हैं, उनके लिए अभी चांदी खरीदने का सुनहरा मौका हो सकता है। देखा जाता है कि जब सोने में तेजी आती है, तो निवेशक प्रॉफिट बुकिंग करते हैं।

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

 

क्यों आ रही सोने में तेजी

सोने की कीमतों (Sone ke rate) में अचानक आई तेजी के घरेलू कारण तो जिममेदार है ही और साथ ही अमेरिका की आर्थिक स्थिति के चलते भी सोने की कीमतों में तेजी आई है। अब हाल ही में अमेरिकी रोजगार (Payrolls) के आंकड़ों ने बाजार में हलचल पैदा कर दी है। नवंबर महीने में पेरोल में गिरावट देखी गई है, जिस वजह से यह साल 2023 के बाद का सोने का सबसे खराब डेटा कहा जा रहा है। इसके साथ ही अमेरिकी अर्थव्यवस्था सुस्त पड़ने के चलते फेडरल रिजर्व (US Fed) द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें बढ़ गई है।

First published on: December 06, 2025 04:43 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading