Gold Price : लग गया पता, 2026 में इतने प्रतिशत बढ़ेंगे सोने के दाम
Gold Price : सोना निवेशकों के लिए जरूरी खबर। दरअसल, एक ताजा रिपोर्ट में 2026 के लिए सोने की कीमतों का अनुमान सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार, अगले साल सोने के दाम (gold price hike) वर्तमान स्तर से 15 से 30 प्रतिशत तक बढ़ सकते हैं। निवेशकों की नजरें अब इस अनुमानित बढ़ोतरी पर टिकी हुई हैं... ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते है इस रिपोर्ट से जुड़ी पूरी डिटेल-
HBN News TV – (Gold Price) विश्व स्वर्ण परिषद (WGC) ने 2026 के लिए सोने की कीमतों में वर्तमान स्तर से 15 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना जताई है। साल 2025 में सोने की कीमतों में अब तक लगभग 60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसका मुख्य कारण अमेरिका के टैरिफ और भू-राजनीतिक चिंताएं हैं, जिससे निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के तौर पर सोना खरीदा। केंद्रीय बैंकों द्वारा भी सोने की खरीदारी और ब्याज दरों में भी साल 2025 में सोने की कीमतों ने दिशा तय की है।
रिपोर्ट के अनुसार, यदि 2026 में आर्थिक वृद्धि धीमी रहती है और ब्याज दरें उम्मीद से अधिक घटती हैं, तो सोने की कीमतों में 5 से 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, बढ़ते वैश्विक जोखिम (growing global risks) और गंभीर मंदी की स्थिति (severe recession) में सोने की कीमतें 15 से 30 प्रतिशत तक उछाल सकती हैं। इसके विपरीत, अगर ट्रंप प्रशासन की नीतियों का असर सकारात्मक रहा और आर्थिक विकास तेज हुआ, तो जोखिम कम होने के कारण सोने की कीमतों में 5 से 20 प्रतिशत तक गिरावट भी संभव है।
गोल्ड ईटीएफ की बढ़ी मांग –
विश्व स्वर्ण परिषद (WGC) की रिपोर्ट के अनुसार, निवेश की मांग खासकर गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) में मजबूत बनी हुई है और भविष्य में भी बनी रहने की संभावना है। आंकड़ों के मुताबिक, कैलेंडर वर्ष 2025 में अब तक गोल्ड ETF में कुल 77 अरब डॉलर का निवेश हुआ है, जिससे उनकी होल्डिंग में 700 टन से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि हम शुरुआती बिंदु को मई 2024 के पीछे ले कर जाते हैं तो भी सामूहिक गोल्ड ईटीएफ होल्डिंग (gold etf holdings) लगभग 850 टन बढ़ चुकी है। यह आंकड़ा पिछले गोल्ड बुल साइकल के आंकड़ों के आधे से भी कम है, इसलिए इसमें वृद्धि होने की संभावना बनी हुई है। गोल्ड ईटीएफ व गोल्ड निवेश की बढ़ती मांग (Rising demand for gold investment) की वजह से आभूषण की बिक्री पर इसका असर देखा गया।
2026 में सोने की कीमतों आ सकती है गिरावट-
डब्ल्यूजीसी की रिपोर्ट में यह भी चेतावनी दी गई है कि सोने की कीमतों में 2026 में 5 से 20 प्रतिशत तक गिरावट देखने को मिल सकती है। ऐसा तब हो सकता है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) की नीतियां सफल रहें, जिससे अमेरिका में राजकोषीय प्रोत्साहन (Fiscal stimulus in the US) मजबूत हो और वृद्धि करे।
रिपोर्ट में यह चेतावनी भी दी गई है कि इन परिस्थितियों में पुनर्मुद्रास्फीति (reflation) की संभावना बढ़ सकती है, जिससे आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी और वैश्विक विकास (global development) को बढ़ावा मिलेगा। बढ़ते मुद्रास्फीति दबाव के चलते फेड को 2026 में ब्याज दरों को स्थिर रखने या बढ़ाने पर भी मजबूर होना पड़ सकता है। डब्ल्यूजीसी का अनुमान है कि लंबे समय में प्रतिफल बढ़ेंगे और अमेरिकी डॉलर (US Dollar) मजबूत रहेगा।
डब्ल्यूजीसी ने चेताया है कि बढ़ती सोने की आपूर्ति, मजबूत अमेरिकी डॉलर और जोखिम आधारित निवेश (risk based investing) रुझान सोने की कीमतों पर दबाव डाल सकते हैं, जिससे निवेशकों की दिलचस्पी कम हो सकती है। हेजिंग का समाप्त होना और रिटेल मांग (retail demand) में नरमी भी इस स्थिति को और नकारात्मक बना सकती है, जिससे सोने की कीमतें (gold prices) वर्तमान स्तर से 5 से 20 प्रतिशत तक गिर सकती हैं।
First published on: December 05, 2025 03:42 PM