Gold Price : कितना महंगा हुआ सोना, कितने में मिल रहा 10 ग्राम गोल्ड, देखें रिपोर्ट
Gold Price : वेडिंग सीजन का दौर जारी है और इस दौरान सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इन दिनों सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। अगरआप भी इन दिनों सोना (Gold Silver Rate ) खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि सर्राफा बाजार में गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।
HBN News TV (Gold Price) सोने की कीमतों में फेरबदल का दौर जारी है। बीते दिनों जहां सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है। वहीं, आज 9 दिसंबर को सोने की कीमतों (Gold Price Updates) में तेजी आई है। अभी सोना निवेशकों को सोने में इन्वेस्ट करने से पहले थोडा रूकना बेहतर हो सकता है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि राजधानी दिल्ली समेत अन्य शहरों में गोल्ड के रेट क्य चल रहे हैं।
कितने में मिल रहा 24, 22 कैरेट
देशभर में 24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold rate) 1,30,430 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। एक ही दिन में आज सोने के भाव में 250 रुपये से ज्यादा की तेजी देखी गई है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,19,560 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेड कर रही है और 18 कैरेट सोने का भाव 97,830 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
किन कारकों पर निर्भर है सोना-चांदी
अब इन दिनों सोने के दाम (Sone Ke rates) में जहां तेजी देखी जा रही है, वहीं, दूसरी ओर चांदी के रेट कम हो गए हैं। इस सप्ताह सोने-चांदी के रेट फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर फैसले, चीन और अमेरिका के आर्थिक डेटा आदि पर निर्भर करने वाले हैं। आज 9 दिसंबर में चांदी का भाव 100 रुपये गिरकर 1,88,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बेची जा रही है।
दिल्ली समेत अन्य शहरों में सोने के भाव
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना का भाव (Delhi Gold Prices) 1,30,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना का रेट 1,30,430 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,19,560 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18K का रेट 97,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
इसके साथ ही चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,20,390 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,20,390 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए। कोलकाता में आज 9 दिसंबर को 22 कैरेट सोने का भाव 1,19,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
कितने में मिल रही प्रति किलो चांदी
राजधानी दिल्ली में चांदी का भाव (Silver Prices) 1,88,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु में चांदी की कीमत 1,88,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है। वहीं,चेन्नई में चांदी के लेटेस्ट रेट (Latest Silver Rate in Chennai) 1,97,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बेची जा रही है।
First published on: December 09, 2025 01:58 PM