बिजनेस

Gold Price Hike : सोने और चांदी की कीमतों में आई भयंकर तेजी, चेक करें आज के ताजा रेट

Gold Price Hike Today: सोना-चांदी खरीदारों के लिए जरूरी खबर। दरअसल आपको बता दें कि सोने और चांदी के दामों में तेजी (gold-silver rate) दर्ज की जा रही हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक बाजार में तेजी का रुझान मजबूत बना हुआ है और दोनों धातुएं नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ती दिख रही हैं। ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते है आज के सोना-चांदी के ताजा रेट क्या हैं-

HBN News TV – (Gold Price Hike)। आज सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव (24 carat gold rate in Delhi) 130910 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि मुंबई (Mumbai Gold Price) में यह 1,30,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया।

 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,213.12 डॉलर प्रति औंस है। अमेरिका के फेडरल रिजर्व द्वारा प्रमुख ब्याज दर में 0.25% की कटौती के बाद सोने में निवेश (gold invest) बढ़ा है। प्रमुख ब्याज दर घटने से बॉन्ड पर यील्ड कम होने की संभावना रहती है, जिसके चलते निवेशक सोने जैसे सुरक्षित विकल्पों की ओर बढ़ते हैं। आइए नीचे खबर में जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में मौजूदा गोल्ड रेट (Gold Rate) क्या हैं-

 

दिल्ली में सोने की कीमत –

 

आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत (24 carat gold price)1,30,910 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 120010 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

 

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता-

 

मुंबई (Mumbai Gold Price), चेन्नई और कोलकाता में आज 22 कैरेट सोने की कीमत (22 carat gold price) 1,19,860 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,30,760 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

 

पुणे और बेंगलुरु में कीमत-

इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत (Banglore gold price) 1,30,760 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 119860 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

 

देश के प्रमुख शहरों के भाव इस प्रकार हैं-

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

दिल्ली – 120010 – 130910

मुंबई – 119860 – 130760

अहमदाबाद – 119910 – 130810

चेन्नई – 119860 – 130760

कोलकाता – 119860 – 130760

हैदराबाद – 119860 – 130760

जयपुर – 120010 – 130910

भोपाल – 119910 – 130810

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

लखनऊ – 120010 – 130910

चंडीगढ़ – 120010 – 130910

 

इस साल घरेलू बाजार में सोने की कीमतों (Gold Price) में अब तक करीब 67% की मजबूत बढ़त दर्ज की गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर वैश्विक माहौल स्थिर रहता है और रुपये-डॉलर विनिमय दर में बड़ा बदलाव नहीं होता, या रुपया और कमजोर होता है, तो 2026 में सोने के दाम (Sone Ka Bhav) में 5% से 16% तक की और तेजी देखने को मिल सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना इस साल अब तक लगभग 60% तक चढ़ चुका है, जैसा कि लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन के आंकड़े दिखाते हैं।

 

चांदी की कीमतें (Silver Price)-

सोने की तरह चांदी में भी 12 दिसंबर को जोरदार तेजी (silver price hike) देखने को मिली। चांदी का भाव बढ़कर ₹2,01,100 प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। इससे एक दिन पहले भी चांदी ने नया रिकॉर्ड हाई बनाया था। साल की शुरुआत से अब तक चांदी में 116.72% की बढ़त दर्ज की गई है। ग्लोबल सप्लाई में कमी, चीन से मजबूत मांग और औद्योगिक खपत (industrial consumption) बढ़ने के कारण रिटर्न के मामले में चांदी ने इस साल सोने को पीछे छोड़ दिया है। विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 62.88 डॉलर प्रति औंस है।

First published on: December 12, 2025 12:07 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading