बिजनेस

Gold Price Hike : सोने से दौगुना बढ़ गई चांदी, बड़ी बढ़ौतरी का यह है कारण

Gold Price Hike - एक रिपोर्ट के मुताबिक इस साल चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है, जो सोने की तुलना में दोगुनी रही है। आपको बता दें कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी ने 145% तक का उछाल (silver price hike) लगाया है। डॉलर की कमजोरी, वैश्विक तनाव और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग इसके मुख्य कारण माने जा रहे हैं... इस रिपोर्ट से जुड़ी पूरी डिटेल जानने के लिए इस खबर को पूरा पढ़ लें-

HBN News TV – (Gold Silver Price) आमतौर पर खरमास के दौरान मांगलिक कार्य और शादियां नहीं होतीं, जिससे सोने-चांदी की मांग कमजोर (Weak demand for gold and silver) रहती है। इसके बावजूद इस बार कीमती धातुओं की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी दोनों की कीमतों में मजबूती दर्ज की गई।

MCX पर फरवरी कॉन्ट्रैक्ट वाला सोना 360 रुपये की बढ़त के साथ 1,38,245 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वहीं मार्च कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी (contract silver) में 1.30% यानी 2,845 रुपये की तेजी देखी गई, और यह 2,22,498 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती दिखी।

किस कारण बढ़ रहे सोना-चांदी के भाव-

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

सोने और चांदी की कीमतों में इस समय तेजी के पीछे फेडरल रिजर्व (federal reserve) से जुड़े संकेतों को मुख्य कारण माना जा रहा है। इसके अलावा डॉलर की कमजोरी और अमेरिका-वेनेजुएला के बीच बढ़ते तनाव (Rising tensions between the US and Venezuela) ने भी कीमती धातुओं की कीमतों को मजबूती देने में मदद की है।

बाजार को उम्मीद है कि 2026 में फेड दो बार ब्याज दरें घटा सकता है, क्योंकि महंगाई में कमी और रोजगार बाजार में कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। वहीं, अमेरिका के तेल टैंकरों को ब्लॉक (US oil tankers blocked) किए जाने के बाद अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव बढ़ा है, जिससे सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में सोने की मांग बढ़ गई है।

डॉलर कमजोर होने से निवेशकों की खरीदारी बढ़ी-

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

दूसरी ओर डॉलर इंडेक्स में 0.20 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है, जो करीब तीन महीने के निचले स्तर पर है। डॉलर कमजोर होने से विदेशी मुद्राओं (dollar boosts foreign currencies) में सोना सस्ता पड़ता है, जिससे निवेशकों की खरीदारी बढ़ जाती है और कीमतों को और बल मिलता है।

घरेलू स्पॉट बाजार में अब तक सोने की कीमतों में लगभग 80 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि स्पॉट चांदी 145 फीसदी तक चढ़ चुकी (Spot silver has risen by 145 percent) है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी यही रुझान देखने को मिल रहा है। इस साल अब तक वैश्विक स्तर पर सोना करीब 72 फीसदी मजबूत (gold price hike) हुआ है, जबकि चांदी में लगभग 149 फीसदी की जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है।

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

First published on: December 25, 2025 04:37 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading