बिजनेस

Gold Price Hike : नई ऊंचाई पर पहुंचा सोना, जान लें आज के ताजा भाव

Gold Price : सोने की कीमतों में एक बार फिर से तेजी दर्ज की जा रही है। इसकी वजह से निवेशकों को काफी लाभ हो रहा है। आज सोने की कीमतों ने नये रिकॉर्ड बना लिये हैं। आने वाले दिनों में इसमें और गिरावट (Gold Price Fall) दर्ज की जा सकती है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सोने की कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते इस बारे में।

HBN News TV-(Gold Price Today) लगातार गिर रही सोने की कीमतों पर अब ब्रेक लग गया है। बता दें कि आज एक बार फिर से सोने की कीमतों में तेजी आई है। जिस तरह से सोने की कीमतों में इजाफा (Gold Price Hike Latest Update) देखने को मिल रहा है तो उस हिसाब से आने वाले दिनों में भी सोने की कीमतों में और भी तेजी दर्ज की जा सकती है। खबर में जानिये आज यूपी में 10 ग्राम सोने का क्या रेट चल रहा है।

जानिये आपके शहर में सोने का रेट-

आज यूपी में सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। आज लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, आगरा समेत अन्य शहरों (Gold Price in UP) में सोने की कीमतों में तेजी आई है। आज यानी 15 दिसंबर 2025 को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत (Sona ka Bhav) 1,34,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रही है।

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

22 और 18 कैरेट सोने का दाम-

अगर आज आप 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की खरीदी करना चाहते हैं तो आपको बता दें कि आज 22 कैरेट सोना आज 1,22,890 रुपये प्रति 10 ग्राम (22K Gold Price Today) पर मिल रहा है। हालांकि, 18 कैरेट सोने की कीमत 1,00,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है। इसके साथ साथ चांदी की कीमत आज 1,97,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही है।

मजबूत सिक्योरिटी बनकर सामने आ रहा है सोना-

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

बता दें कि आज के दौर में सोना सिर्फ गहना ही नहीं, बल्कि मुश्किल समय में मजबूत सिक्योरिटी भी रहने वाली है। इसकी वजह से लोग 2026 (Gold Price in 2026) में सोने के रेट को जानना चाह रहे हैं। इसकी वजह से वे सही समय पर सोने की खरीदारी या निवेश कर सकते हैं।

इस वजह से बढ़े सोने के दाम-

एक्सपर्ट्स ने जानकारी देते हुए बताया है कि महंगाई और ग्लोबल रिस्क से बचाव करने के लिए निवेशक (Gold investment) सोने को एक मजबूत एसेट माना जा रहा है। इस साल सेंट्रल बैंकों की लगातार खरीद, जियो पॉलिटिकल टेंशन और डॉलर की कमजोरी की वजह से सोने की मांग में तेजी दर्ज की जा रही है।

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

गोल्ड में निवेश का माहौल सही-

इसके अलावा फिलहाल गोल्ड में निवेश का माहौल सही दिख रहा है। हालांकि एकमुश्त निवेश की जगह SIP या STP से निवेश करना काफी ज्यादा बेहतर होगा, क्योंकि सोना (Gold Price Hike Reason) पहले से काफी ऊपर चल रहा है। सुरक्षित निवेशकों के लिए गोल्ड में 8-12 फीसदी तक और ज्यादा रिस्क लेने वालों के लिए 12-17 प्रतिशत तक हिस्सा रखना सुरक्षित माना जा रहा है।

First published on: December 15, 2025 05:42 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading