बिजनेस

Gold Price : 1.34 लाख रुपए के आंकड़ों पर पहुंचा सोना, जान लें 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold Price Today : सोने की कीमतों में आए दिन उतार चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। आज सोने की कीमत 1.34 लाख रुपये के आंकड़ों को भी क्रोस कर चुकी है। इसकी वजह से निवेशकों को काफी लाभ हो रहा है। साल 2025 की शुरुआत से ही सोने की कीमतों में तेजी का दौर बरकरार है।

HBN News TV-(Gold Price Update) सोने और चांदी की कीमतों में आज एक बार फिर से तेजी दर्ज की जा रही है। तेजी का ये दौर काफी समय से ही बना हुआ है। आने वाले दिनों में भी कीमतों (Gold Price Hike) में तेजी बरकरार रहने वाली है। आज सोने की कीमतों ने 1.34 लाख रुपये के आंकड़े को पार कर लिया है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सोने की कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

सोने चांदी की कीमतों में आई तेजी-

सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी दर्ज की जा रही है। आज सोमवार यानी 15 दिसंबर की सुबह देशभर में गोल्ड की कीमतों में अचानक से तेजी दर्ज की जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार (Gold Price in International market) में डॉलर के कमजोर होने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में आगे कटौती की उम्मीदों लगाई जा रही है। इसने भी सोने को स्पोर्ट किया है। इसका सीधा प्रभाव भारतीय बाजार पर देखने को मिल रही है।

आज सोने की कीमतों में आया इतना उछाल-

आज सोने की कीमत में लगभग 820 रुपये प्रति 10 ग्राम तक का उछाल दर्ज किया जा रहा है। देश के प्रमुख शहरों में 10 ग्राम सोने की कीमत 1,34,000 रुपए तक जा पहुंची है। ये कीमतें (Sone ki kemat) बिना जीएसटी और मेकिंग चार्ज के हैं। इसका मतलब है कि गहने खरीदते समय आपको इससे ज्यादा भुगतान करना पड़ सकता है।

शहर के हिसाब से जानें सोने की कीमत-

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

दिल्ली
22 कैरेट सोना – 1,23,650
24 कैरेट सोना – 1,34,880

जयपुर
22 कैरेट सोना – 1,23,650
24 कैरेट सोना – 1,34,880

अहमदाबाद
22 कैरेट सोना – 1,23,550
24 कैरेट सोना – 1,34,780

पुणे
22 कैरेट सोना – 1,23,550
24 कैरेट सोना – 1,34,780

मुंबई
22 कैरेट सोना – 1,23,500
24 कैरेट सोना – 1,34,730

हैदराबाद
22 कैरेट सोना – 1,23,500
24 कैरेट सोना – 1,34,730

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

चेन्नई
22 कैरेट सोना – 1,23,500
24 कैरेट सोना – 1,34,730

बेंगलुरु
22 कैरेट सोना – 1,23,500
24 कैरेट सोना – 1,34,730

कोलकाता
22 कैरेट सोना – 1,23,500
24 कैरेट सोना – 1,34,730

चांदी ने भी तोड़े रिकॉर्ड-

सिर्फ सोने ने ही नहीं, बल्कि चांदी की कीमतों ने भी सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। घरेलू स्पॉट मार्केट में चांदी लगभग 1,97,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी (Silver Price Today) में 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। इसकी वजह से निवेशकों का रुझान एक बार फिर कीमती धातुओं की ओर बढ़ता नजर आ रहा है।

ग्लोबल मार्केट में सोने ने दिया इतना रिटर्न-

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

ग्लोबल मार्केट में सोने ने लगभग 0.74 प्रतिशत का रिर्टन दे दिया है। इसके बाद सोने की कीमत 4,326 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड करता नजर आ रहा था। डॉलर के कमजोर होने की वजह से सोना निवेश (Gold Investment) के लिए ज्यादा आकर्षक बनकर सामने आ रहा है। इसके अलावा, अमेरिका में ब्याज दरों का घटना भी गोल्ड प्राइस को सपोर्ट कर रहा है।

शादी के सीजन में डिमांड हुई कम-

हालांकि भारत में ये शादी का सीजन चल रहा है। हालांकि इसके बावजूद सोने की मांग उम्मीद से कम बनी हुई है। इसकी वजह से कई भारतीय डीलर अंतरराष्ट्रीय कीमतों (Sone ki kemat) की तुलना में डिस्काउंट पर सोने की बिक्री कर रहे हैं। ऊंचे दाम और रोजाना बदलते रेट आम खरीदारों को थोड़ा सतर्क बना रहे हैं। भारत में सोने की कीमत कई फैक्टर्स से तय की जाती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार के रेट, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, इंपोर्ट ड्यूटी और टैक्स (Gold Price) ये सभी मिलकर रोजाना सोने की कीमतों को तय करते हैं।

निवेश का है शानदार मौका-

भारत में सोना सिर्फ एक धातु ही नहीं है, बल्कि परंपरा और सुरक्षा का प्रतीक भी माना जा रहा है। शादियों, त्योहारों और निवेश हर जगह सोने की अहम भूमिका को निभा रहा है। ऐसे में जो लोग खरीदारी या निवेश (Gold Investment Tips) की योजना बना रहे हैं, उनके लिए बाजार पर नजर रखना काफी ज्यादा जरूरी रहने वाला है।

First published on: December 15, 2025 10:18 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading