बिजनेस

Gold Price : सिर्फ एक सप्ताह में इतना चमका सोने का रेट, जानिये 10 ग्राम गोल्ड का भाव

Gold Price Today : सोने की कीमतों में आए दिन उतार चढ़ाव दर्ज किया जाता है। पिछले एक सप्ताह में ही सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी दर्ज की जा रही है। इसकी वजह से आम लोगों (Gold Price Hike reason) को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से बताने जा रहे हैं कि एक सप्ताह में सोने की कीमत में कितने हो गए है। आइए जानते हैं इस बारे में।

HBN News TV-(Gold Price) सोने की कीमतों में पिछले काफी समय से तेजी दर्ज की जा रही है। इसकी वजह से एक सप्ताह के भीतर ही सोने की कीमत सातवें आसमान पर जा पहुंची है। एक सप्ताह के अंदर ही सोने का रेट (Gold Rate Today) 1 लाख 25 हजार रुपये के आंकड़े को पार कर गया है। आने वाले दिनों में सोने की कीमतों और भी तेजी दर्ज की जा रही है। खबर में जानिये सोने की कीमतों के बारे में पूरी जानकारी।

सोने की कीमतों में आई बंपर तेजी-

सोने और चांदी की कीमतों में इस सप्ताह बंपर तेजी दर्ज की जा रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 से 28 नवंबर 2025 तक गोल्ड और सिल्वर दोनों की कीमतों (Gold Silver Price) में बंपर तेजी दर्ज की जा रही है। अगर आप सोना-चांदी की खरीदारी करने की तैयारी कर रहे हैं तो फिर इसकी कीमतों के बारे में जानकारी जरूर हासिल कर लेनी चाहिए।

सप्ताह की शुरुआत में सोने की कीमत-

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

हफ्ते की शुरुआत में सोने की कीमत 1,23,308 रुपये प्रति 10 ग्राम (10 gram Gold Price) पर जा पहुंचा था, जोकि हर दिन मामूली लेकिन स्थिर बढ़त के साथ 28 नवंबर को 1,26,591 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा था। इसका मतलब है कि पूरे सप्ताह में सोने की कीमत 3,283 रुपये तक बढ़ गई है। वहीं चांदी ने इस सप्ताह सोने (Gold Price Hike) से भी लंबी छलांग लगा ली है। 24 नवंबर को चांदी की कीमत 1,53,650 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची थी, जोकि लगातार बढ़ते हुए 28 नवंबर को 1,64,359 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंचा है। इस तरह चांदी ने महज पांच दिनों में 10,709 रुपये की तेज बढ़ौतरी देखी गई है।

आईबीजेए द्वारा जारी की जाती है सोने की कीमत-

जानकारी के लिए बता दें कि आईबीजेए की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड रेट की जानकारी दी जाती है। ये सभी कीमत टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के रहे हैं। आईबीजीए (IBJA Latest Update) की ओर से जारी की गई डिटेल के मुताबिक देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है।

पिछले एक सप्ताह में सोने का रेट-

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

24 नवंबर, 2025 को सोने का रेट 1,23,308 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।
25 नवंबर, 2025 को सोने की कीमत (Sone ki kemat) 1,25,119 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।
26 नवंबर, 2025 को सोने का रेट 1,26,081 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।
27 नवंबर, 2025 को सोने का भाव (Gold Price) 1,26,057 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।
28 नवंबर, 2025 को सोने की कीमत 1,26,591 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।

चांदी का ये है दाम-

24 नवंबर, 2025 को चांदी की कीमत (Silver Price) 1,53,650 रुपये प्रति किलोग्राम था।
25 नवंबर, 2025 को चांदी का रेट 1,56,320 रुपये प्रति किलोग्राम था।
26 नवंबर, 2025 को चांदी का भाव (Silver Price Today) 1,59,025 रुपये प्रति किलोग्राम था।
27 नवंबर, 2025 को चांदी की कीमत 1,62,667 रुपये प्रति किलोग्राम थी।
28 नवंबर, 2025 को चांदी का रेट (Silver Rate) 1,64,359 रुपये प्रति किलोग्राम था।

मिस्ड कॉल से जानिये सोने की कीमत-

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

जानकारी के लिए बता दें कि आईबीजेए सरकारी छुट्टी के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आप सोने का रिटेल प्राइस अपने मोबाइल पर भी जान सकते हैं। इसके लिए आपको 8955664433 पर मिस्ड कॉल (Gold Price Number) देनी होगी और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। SMS के द्वारा सोने की कीमत के बारे में ही जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।

First published on: November 29, 2025 04:32 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading