Gold Price : अगले तीन महीने में चमकेगी सोने की कीमत, एक्सपर्ट्स ने दी जानकारी
Gold Price : सोने की कीमतों में आए दिन उतार चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। जहां एक ओर पिछले काफी समय से सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। वहीं अब सोने की कीमतों (Gold Price Hike) में गिरावट का दौर जारी है। ऐसे में एक्सपर्ट्स ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब अगले तीन महीने में सोने की कीमतों में शानदार तेजी दर्ज की जाएगी।
HBN News TV-(Gold Price Pridiction) जहां एक ओर पिछले काफी समय से सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही थी। वहीं अब सोने की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। हाल ही में सोने की कीमत (sone ki kemat) को लेकर एक रिपोर्ट पैश की गई है जिसमें बताया गया है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमत में फिर से तेजी आने वाली है। खबर में जानिये आने वाले दिनों में सोने की कीमत कितनी रहने वाली है।
सोने की मांग फिर हुई तेज-
देशभर में शादी का सीजन की शुरुआत होते ही सोने की डिमांड (Demand of gold) में तेजी दर्ज की जा रही है। एक्सपर्ट्स ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब सोने की मांग एक बार फिर से तेज होने वाली है। ज्वैलर्स का मानना है कि आने वाले महीनों में सोने के कीमतों (Gold Price Update) में और भी ज्यादा तेजी दर्ज की जाने वाली है। साल के अंतिम दिनों से लेकर 2026 की शुरुआत तक सोने की कीमतों में और भी तेजी आने वाली है।
त्योहार के बाद सोने में आई मंदी-
दीवाली के दौरान ज्वैलर्स ने अच्छी सेल को दर्जि किया था। हालांकि त्योहार के बाद लगभग 10–15 दिनों की हल्की मंदी दर्ज की जा सकती है। हालांकि अब बाजारों (Gold Price Hike) में फिर से भीड़ बढ़ती नजर आ रही है। लगभग आधे ग्राहकों ने दीवाली पर अपना पुराना सोना बदलकर नई ज्वैलरी की खरीदी भी कर ली है। ऐसे में आने वाले महीनों में यह आंकड़ा 20-25 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। खरीदार इस बार भारी (Gold Price) और मॉडर्न डिजाइन वाले गहनों की खरीदी करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
फेस्टिव सीजन से पहले सोने की कीमत-
सोने की कीमत पहले ही फेस्टिव सीजन से पहले 10–15 प्रतिशत तक उछल गई है। अब अगले दो से तीन महीनों में सोने की कीमत में 10-20 प्रतिशत तक का उछाल (Gold Rate Latest Udpate) दर्ज किया जा सकता है। इसका सीधेतौर पर ये मतलब है कि अगर बाजार की स्थिति ऐसी ही रहती है तो फिर सोने में 12,000 से 24,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की बढ़ौतरी दर्ज की जाने की उम्मीद है।
डायमंड ज्वेलरी की भी बढ़ी डिमांड-
सोने के साथ-साथ डायमंड ज्वेलरी की डिमांड में भी तेजी दर्ज की जा सकती है। छोटे और मिड-वेट डायमंड्स की खरीदी बढ़ रही है। शहरी ग्राहकों में हीरे (Demand of Gold) के गहनों की ओर झुकाव पहले से और ज्यादा होता नजर आ रहा है। इसकी वजह से इस सेगमेंट में लगातार उछाल दर्ज किया जा रहा है। साल 2025 की आखिरी तिमाही और 2026 की शुरुआत निवेशकों (Gold Investment) के लिए बेहद महत्वपूर्ण होने वाली है।
First published on: November 19, 2025 06:53 PM