बिजनेस

Gold Price : आज फिर उछला सोना, जान लें 2030 में कितना हो जाएगा दाम

Gold Price Update : आज एक बार फिर से सोने की कीमतों में चमक दर्ज की जा रही है। सोने की कीमतों में तेजी आने की वजह से आम लोगों को काफी लाभ हो रहा है। हाल ही में एक रिपोर्ट (Sone ka rate) सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि 2030 में सोने की कीमत कितनी रहने वाली है। खबर में जानिये सोने की कीमत।

HBN News TV-(Gold Rate) सोने की कीमतों में आए दिन उतार चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। इसकी वजह से एक्सपर्ट्स द्वारा तरह तरह के पुर्वानुमान लगाएं जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में सोने की कीमत (Today Gold Price) कितनी रहने वाली है। जारी की गई एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अगले 5 सालों में सोने की कीमत कितनी रहने वाली है। आइए जानते हैं सोने का ताजा रेट।

दिल्ली में इतना चमका सोना-

आज देश की राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में 100 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। तेजी आने के बाद सोने का रेट 1,34,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है। सोने की कीमतों (Gold Price Hike) में लगातार उछाल दर्ज किया जा रहा है। इसी बीच, ऐसी भविष्यवाणी की गई है कि अगले पांच वर्षों में सोने की कीमत 8,900 डॉलर यानी 7,55,600 रुपये तक जा सकती है।

2030 में इतना हो जाएगा सोना-

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक सोना लंबे समय के लिए तेजी के दौर में बना हुआ है। मध्यम अवधि में सोने की कीमत 4000 से 5000 डॉलर प्रति औंस तक जा पहुंची है। साल 2030 तक इसकी कीमत (Gold Price in 2030) 8900 अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद लगाई जा रही है। जारी की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक महंगाई के दौर में पीली धातु इस अवधि में कीमत में 8,900 अमेरिकी डॉलर (Gold Price in Dollar) तक पहुंचने की क्षमता रखती है। एक्सपर्ट्स ने बताया है कि 4,800 से 8,900 डॉलर का पूर्वानुमान इस बात पर निर्भर करता है कि अगले पांच साल में महंगाई का कैसा रुख रहने वाला है।

निवेशकों को हो रहा है लाभ-

रिपोर्ट में बताया गया है कि सोने की कीमतों में तेजी थोड़े समय की बात नहीं है। ये लंबे समय तक चलने वाला रुझान रहने वाला है। इस वजह से निवेशकों (Gold Investment) को इस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। दूसरी ओर, रिपोर्ट में निवेशकों को ये भी सावधानी बरतने के लिए कहा गया है कि सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखी जा सकती है। सोने एक ऐसा निवेश है, जिसमें अकसर तेजी (Gold Price Hike) से बदलाव दर्ज किया जाता है।

रिपोर्ट में दी गई जानकारी-

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

इसके साथ साथ रिपोर्ट में इस बात की भी जानकारी दी गई है कि वैश्विक बाजार और पारिवारिक कार्यालय अपने पोर्टफोलियो में सोने और कीमती धातुओं (Gold Silver Price) को बहुत कम अहमियत देने वाली है। वे अपनी पूंजी का सिर्फ 1 प्रतिशत ही इसमें निवेश करते हैं। इसकी तुलना में वे प्राइवेट इक्विटी, रियल एस्टेट (जमीन-जायदाद) और यहां तक कि नकद को भी ज्यादा पसंद किया जाता है।

2029 में इतना हो जाएगा सोना-

हाल ही में, बताया गया है कि सोने की कीमतों में वृद्धि दर्ज की जाने की संभावना है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता की वजह से निवेशक (Gold Investment) सोने को सुरक्षित विकल्प माना जा रहा है। इसके साथ साथ जेपी मॉर्गन ने भी हाल ही में भविष्यवाणी की है कि सोने की कीमतें 2029 तक 6,000 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती है।

सोने की कीमतों में आया इतना उछाल-

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

इससे कीमतों में 80 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की जा सकती है। इससे पीली धातु को मजबूती मिलने वाली है। इस साल सोने की कीमतों में तेजी से उछाल दर्ज किया गया है। इस दौरान सोने की कीमतों (Sone ki kemat) में 69 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की जा रही है। हालांकि, वैश्विक व्यापारिक तनाव के बीच अप्रैल के बाद से सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

First published on: December 21, 2025 06:49 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading