बिजनेस

Gold Price : सोने में आई जोरदार गिरावट, अब इतने में मिल रहा एक तोला

Gold Price : सोने-चांदी की कीमतों में खूब बदलाव देखने को मिल रहा है। अब बीते कुछ दिनों के ताबड़तोड़ उछाल के बाद अब दो दिनों से सोने की कीमतों में नरमी देखी जा रही है। आज 19 दिसंबर को भी सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही सोने की कीमतों (Gold Price Falls) में जोरदार गिरावट आई है। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि सर्राफा बाजार में 10 ग्राम के रेट क्या चल रहे हैं।

HBN News TV-(Gold Price) सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच अब सोने-चांदी की कीमत में मामूली गिरावट देखी जा रही है। अभी के समय में सोना खरीददारो के पास सस्ते में सोना (Sone Ke Bhav) खरीदने का सुनहरा मौका हो सकता है। अगर आप भी आज सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि दिल्ली समेत अन्य राज्यों में गोल्ड के भाव क्या चल रहे हैं।

गोल्ड-सिल्वर के लेटेस्ट रेट

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक सोने की कीमत (Sone Ke Rate) में 80 रुपए की कमी आई है, जिसके बाद ये कम होकर 1,32,394 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। आज 19 दिसंबर को सोने की कीमत 1,32,474 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है। जबकि इससे पहले 15 दिसंबर को सोने का भाव 1,33,249 रुपए पर बना हुआ था।

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

बात करें चांदी (Chandi ke Rate) की तो आज 19 दिसंबर को चांदी की कीमतों में 784 रुपए की कमी आई है, जिसके बाद ये कम होकर 2,00,336 प्रति किलो पर बेची जा रही है।

अब तक कितने बढ़ा सोना-चांदी

अब वर्ष 2025 खत्म होने को है और अब तक इस वर्ष 2025 में सोने की कीमत (Gold Price in 2025) 56,232 रुपए बढ़ गई है। 31 दिसंबर 2024 को जहां 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ था, जो अब बढ़कर 1,32,394 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। ठीक ऐसे ही चांदी के भाव में भी 1,14,319 रुपए का इजाफा हो गया है। जहां 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत (Silver Prices) 86,017 रुपए पर बनी हुई थी, वो अब बढ़कर 2,00,336 रुपए प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है।

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

क्यों बढ़ रहे गोल्ड के रेट

वैसे तो कई कारणों के चलते सोने (Sone Ke Dam) में तेजी देखी जा रही है, लेकिन सोने में तेजी के तीन प्रमुख कारण है। इन कारणों में अमेरिका के ब्याज दर घटाने से डॉलर कमजोर होना शामिल है, क्योंकि इससे लोग सोने में ज्यादा निवेश करने लगे हैं। इसके साथ ही रूस-यूक्रेन जंग और दुनिया में तनाव के बढ़ने के चलते भी इन्वेस्टर्स सोने को सबसे सुरक्षित इन्वेस्टमेंट मानकर खरीददारी कर रहे हैं। इसके साथ ही चीन जैसे देश अपने रिजर्व बैंक में सोने में इन्वेस्ट (Invest in gold ) कर रहे हैं, ये सालभर में 900 टन से ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं, जिसके चलते भी सोने में तेजी देखी जा रही है।

इन बातों पर गौर कर खरीदें सोना

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

इसके साथ ही जब भी आप सोने में निवेश करें तो हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (Bureau of Indian Standards) का हॉलमार्क लगे हुए गोल्ड में ही निवेश करें। सर्टिफाइड गोल्ड ही सरकार की गारंटी है। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक AZ4524 कुछ ऐसे होते हैं। हॉलमार्किंग से सोने के कैरेट का पता चलता है।

First published on: December 19, 2025 10:14 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading