बिजनेस

Gold Price : आज फिर लुढ़की सोने की कीमत, जानिये 10 ग्राम का रेट

Gold Price Fall : सोने की कीमतों में आए दिन उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बता दें कि अब यहां पर एक बार फिर से सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। सोने की कीमतों में गिरावट (Gold Price Update) आने की वजह से आम लोगों को काफी लाभ हो रहा है। खबर में जानिये आज 10 ग्राम सोने का क्या रेट चल रहा है।

HBN News TV-(Gold Rate) लगातार बढ़ रही सोने की कीमतों पर अब ब्रेक लग गया है। बता दें कि आज एक बार फिर से सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। सोने की कीमतों (Sone ki kemat) में गिरावट आने की वजह से निवेशकों की परेशानी बढ़ रही है। आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में गिरावट का ये दौर बरकरार रहने वाला है। आइए जानते हैं सोने का रेट-

सोने की कीमतों में आई गिरावट-

सप्ताह की शुरुआत के साथ ही सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 125220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है। वहीं अमेरिका के फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों (Gold Price) में कटौती को लेकर अनिश्चितता बढ़ने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। अमेरिका में नए आर्थिक आंकड़ों की गिरावट आने की वजह से ब्याज दरों में और कटौती में देरी हो सकती है। इसकी वजह से डॉलर सूचकांक मजबूत (Gold Price Fall Reason) होता दिख रहा है। इससे सोने पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है।

दिल्ली में सोने का रेट-

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत के बारे में बात करें तो ये 125220 रुपये (24K Gold Price) प्रति 10 ग्राम के हिसाब से चल रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 114800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता

फिलहाल मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का रेट (22K Gold Price) 114640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गिरा है। हालांकि 24 कैरेट सोने की कीमत 125070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है।

पुणे और बेंगलुरु में सोने का भाव-

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने की कीमत (Sone ka rate) 125070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 114640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रही है।

जानिये आपके शहर में सोने का भाव-

शहर 22 कैरेट सोने का भाव 24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली 114790 125220
मुंबई 114640 125070
अहमदाबाद 114690 125120
चेन्नई 114640 125070
कोलकाता 114640 125070
हैदराबाद 114640 125070
जयपुर 114790 125220
भोपाल 114690 125120
लखनऊ 114790 125220
चंडीगढ़ 114790 125220

चांदी का ये है दाम-

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

सोने की तरह चांदी की कीमत के बारे में बात करें तो इसमें गिरावट देखी जा रही है। आज चांदी की कीमत 168900 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची है। एक सप्ताह में ही चांदी की कीमत में 16500 रुपये (Silver Price Today) का उछाल आया है। विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 52.03 डॉलर प्रति औंस पर जा पहुंचा है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतों पर डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स का भी प्रभाव होता दिख रहा है।

First published on: November 17, 2025 04:18 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading