Gold Price : वेडिंग सीजन से पहले लुढ़के सोने के दाम, जानिये 10 ग्राम का भाव
Gold Price Update : सोने की कीमतों में आए दिन उतार चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। दीवाली के बाद से ही सोने की कीमतों में गिरावट की जा रही है। वहीं अब वेडिंग सीजन से पहले ही सोने की कीमतें कम हो रही है। आइए जानते हैं आज 10 ग्राम सोने की क्या कीमत चल रही है।
HBN News TV – (Gold Price Today) भारत में सोने की खरीदी करना निवेश का ही नहीं बल्कि परंपरा का भी एक अहम हिस्सा है। ऐसे में वेडिंग सीजन से पहले ही सोने की कीमतों में गिरावट (Gold Price Fall) दर्ज की जा रही है। ऐसे में जो भी लोग सोने की खरीदी करने की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए खरीदी का शानदार मौका है। आइए जानते हैं आज का सोने का भाव क्या है।
जानिये आपके शहर में सोने की कीमत-
आज रविवार यानी 9 नवंबर को सोने की कीमतों (Gold Price Fall) में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर, वाराणसी, आगरा (Gold Price in Agra) समेत बाकी शहरों में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का रेट 122170 रुपये (24K Gold Price) पर पहुंच गया है। आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में गिरावट का दौर बरकरार रहने वाला है।
आज इस रेट मिल रहा है 22 और 18 कैरेट गोल्ड-
आज 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमत 112000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है। वहीं आज 18 कैरेट सोने की कीमत (18K Gold Price) 91670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है। वहीं आज चांदी की कीमतों के बारे में बात करें तो आज चांदी का रेट 1,52,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रहा है।
सोने की कीमतों में गिरावट का कारण-
एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोने की कीमतों में काफी तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। इस साल सोने की कीमतों में 50 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई है। इस स्थिति में सोने की मुनाफा वसूली (Gold price fall reason) का दौर चल रहा है। हालांकि अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अस्थिरता या जियो-पोलिटिकल टेंशन बढ़ता है तो इस स्थिति में सोने की कीमतों में तेजी का दौर बरकरार रहने वाला है।
हॉलमार्क देखकर करें सोने की खरीदी-
लुढ़क रही सोने की कीमतों के इस दौर में अगर आप सोने की खरीदी करने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको बता दें कि आपको सोने की खरीदी करने से पहले आपको इसके हॉलमार्क (Gold Hallmark) को जरूर से चैक कर लें। हॉलमार्क ही सोने की असली पहचान होती है।
First published on: November 09, 2025 04:42 PM