Gold Price : आज फिर लुढ़के सोने के दाम, जानिये 10 ग्राम का क्या है रेट
Today Gold Price : सोने की कीमतों में पिछले काफी समय से तेजी दर्ज की जा रही थी, लेकिन अब एक बार फिर से सोने की कीमतों (Gold Price Fall) में गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज किये जाने की वजह आम लोगों को काफी लाभ हो रहा है।
HBN News TV-(Gold Rate) लगातार बढ़ रही सोने की कीमतों पर अब ब्रेक लग गया है। आज एक बार फिर से सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। सोने की कीमतों में गिरावट (Gold Price Latest Update) आने की वजह से निवेशकों की परेशानी बढ़ रही है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सोने की कीमतों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का दाम-
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोर संकेतों की वजह से मंगलवार को सोने की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई है। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत (Gold Price) 1,670 रुपये गिरकर 1,31,530 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ पहुंची है। पिछले कारोबारी सत्र में सोने की कीमत 1,33,200 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, यह गिरावट बाजार (Gold Price Forecast) में तेजी से मुनाफावसूली और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक अनिश्चितताओं का परिणाम रहा है।
चांदी के भी गिरे दाम-
जहां एक ओर सोने की कीमतों में गिरावट आई है, वहीं चांदी की कीमत में लगातार छठे दिन जोरदार तेजी दर्ज की जा रही है। चांदी की कीमत (Silver Price Today) 4,360 रुपये बढ़कर 1,81,360 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची है। सोमवार को चांदी का रेट 1,77,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। तेजी का यह रुख इस बात की ओर संकेत (Gold Price Hike reason) करता है कि उद्योगों और निवेशकों की ओर से चांदी की मांग में मजबूती दर्ज की जा रही है।
सोने की कीमतों में गिरावट का कारण-
एक्सपर्ट ने जानकारी देते हुए बताया है कि पिछले सप्ताह सोने की कीमतें (Gold Rate) कई दिनों के उच्चतम स्तर पर जा पहुंची थी। इसके बाद मुनाफावसूली का दौर शुरू हो गया है। इसके साथ ही इस हफ्ते के अंत में आने वाले अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों (Gold Rate Update) को लेकर बाजार में सतर्कता बढ़ती नजर आ रही है। इसकी वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने में कमजोरी दर्ज की जा सकती है।
इस वजह से लुढ़की सोने की कीमत-
कमजोर रुपये की वजह से घरेलू कीमतों को प्रभावित किया जा रहा है। घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों पर भारतीय रुपये की कमजोरी (Gold Rate Fall) का भी प्रभाव दिखता नजर आ रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपया 89.95 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ पहुंचा है। इससे आयातित जिंसों की कीमतें बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार (Gold Rate in International market) में सोने की कमजोरी ने इस प्रभाव को सीमित कर दिया।
निवेशकों ने दी जानकारी-
सोने की कीमतों में गिरावट उन निवेशकों के लिए मौके बना रहे हैं, जोकि लंबे समय के निवेश करने पर विचार कर रहे हैं। चांदी में लगातार उछाल (Silver Price Hike) इस बात की ओर संकेत करता है कि निकट भविष्य में इसकी मांग मजबूत हो सकती है। हालांकि अमेरिकी आर्थिक डेटा, डॉलर इंडेक्स और वैश्विक भू-राजनीतिक घटनाएं आगे कीमतों (Sone ki kemat) की दिशा तय करने वाली है।
First published on: December 03, 2025 03:02 PM