बिजनेस

Gold Price : सोने ने दिया इतना रिटर्न, सबको छोड़ा पीछे, गोल्ड बना नंबर वन

Gold Price : एक ताजा रिपोर्ट के मुाबिक आपको बता दें कि सोने (gold investment) ने इस साल शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी प्रमुख निवेश विकल्पों को पीछे छोड़ दिया है। सुरक्षित निवेश के रूप में इसकी मांग लगातार बढ़ी है, जिससे रिटर्न भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। जिसके चलते यह 2025 में नंबर वन निवेश साबित हुआ है... इस रिपोर्ट से जुड़ी पूरी डिटेल जानने के लिए इस खबर को पूरा पढ़ लें-

HBN News TV (Gold Price Today) सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में सोने (Gold) की चमक इस समय भारतीय बाजार में लगातार बनी हुई है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस साल गोल्ड ने लगभग 67% तक का शानदार रिटर्न (gold return) दिया है, जो इक्विटी और बॉन्ड जैसे अन्य प्रमुख निवेश साधनों की तुलना में काफी ज्यादा है। 2025 में भी सोने का प्रदर्शन बाकी निवेश विकल्पों की तुलना में बेहतर रहा है। तुलना में निफ्टी 50 TRI ने 6.7%, निफ्टी 500 TRI ने 5.1% रिटर्न दिया है जबकि 10 साल के सरकारी बॉन्ड का यील्ड लगभग 6.53% रहा।

 

दिल्ली सर्राफा संघ के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में सोने का दाम 1 जनवरी 2025 को ₹79,390 प्रति 10 ग्राम था, जो 5 दिसंबर 2025 को बढ़कर ₹1,32,900 प्रति 10 ग्राम हो गया।

 

रिकॉर्ड रिटर्न और इसके मुख्य कारण 

मेहता इक्विटीज के उपाध्यक्ष (कमोडिटीज) राहुल कलंत्री के अनुसार, इस साल सोने ने उम्मीद से कहीं अधिक और बेहद मजबूत रिटर्न दिए हैं। भारत में गोल्ड के इतने असाधारण रिटर्न की वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेज तेजी है, जहां इस वर्ष सोने की कीमतें लगभग 60% तक बढ़ चुकी हैं। भू-राजनीतिक तनाव (geopolitical tensions) और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के कारण सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी है। इसके साथ ही दुनिया के बड़े केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरें घटाने की उम्मीद से निवेशक सोने की ओर आकर्षित हुए हैं।

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

 

2026 में कैसा रहेगा सोने का आउटलुक –

एक्सपर्टस के मुताबिक, 2026 में भी सोने की तेजी जारी रह सकती है। आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स के डायरेक्टर थॉमस स्टीफन ने अनुमान लगाया है कि आने वाले साल में गोल्ड के दामों 5% से 15% तक बढ़ोतरी हो सकती है।

राहुल कलंत्री के अनुसार, अगर वैश्विक परिस्थितियां (global conditions) और रुपये-डॉलर की दर लगभग समान बनी रहती है या रुपया कमजोर होता है, तो भारत में सोने की कीमत (gold price hike) ₹1.45 लाख से ₹1.55 लाख प्रति 10 ग्राम को पार कर सकती है.

 

  • सोना (घरेलू बाजार) रिटर्न – 1 जनवरी 2025 से 5 दिसंबर 2025 तक – 67%
  • सोना (अंतर्राष्ट्रीय बाजार) रिटर्न – LBMA के अनुसार इस साल अब तक – 60%
  • सोने की कीमत (1 जनवरी 2025) – राष्ट्रीय राजधानी में प्रति 10 ग्राम – ₹79,390
  • सोने की कीमत (5 दिसंबर 2025) – राष्ट्रीय राजधानी में प्रति 10 ग्राम – ₹1,32,900
  • निफ्टी 50 टीआरआई – 3 दिसंबर 2025 तक – 6.7%
  • निफ्टी 500 टीआरआई – 3 दिसंबर 2025 तक – 5.1%
  • 10 ईयर सरकारी बॉन्ड यील्ड – दिसंबर 2025 की शुरुआत में – 6.53%

क्या अभी सोने में निवेश करना फायदेमंद रहेगा-

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच चुकी हैं, ऐसे में निवेश करते समय सावधानी जरूरी है। अब तक आई तेज तेजी को देखते हुए एकमुश्त पैसा लगाने के बजाय SIP या STP के जरिए धीरे-धीरे निवेश करना ज्यादा सुरक्षित माना जा रहा है। मौजूदा हालात में गोल्ड ETF एक बेहतर विकल्प है, क्योंकि इसे खरीदना-बेचना आसान होता है और भौतिक सोना रखने की झंझट भी नहीं रहती।

सुरक्षित निवेशकों के लिए पोर्टफोलियो (portfolio) का 8 से 12% हिस्सा सोने में रखना उपयुक्त है, जबकि अधिक जोखिम लेने वाले निवेशक इसे 12 से 17% तक रख सकते हैं।

स्टीफन ने भी कहा कि अब तक हुई तेज बढ़ोतरी को देखते हुए एकमुश्त निवेश के बजाय SIP/ STP के जरिए निवेश करना बेहतर होगा।

जानें Gold ETF क्यों है बेहतर ऑपशन-
गोल्ड ईटीएफ निवेश (gold etf investment) का एक लोकप्रिय तरीका बन गया है क्योंकि इसे खरीदना-बेचना बेहद आसान है और भौतिक सोने की तरह इसकी सुरक्षा या रख-रखाव की चिंता नहीं रहती। हालांकि, पारंपरिक जरूरतों को देखते हुए-खासतौर पर भारत में जहां शादी-विवाह, त्योहार और खास मौकों पर सोने का महत्व रहता है। थोड़ा सा भौतिक सोना (physical gold) रखना भी पूरी तरह उचित माना जाता है।

 

खबर से जुड़े FAQs –
इस साल सोने ने कितना रिटर्न दिया?
2025 में अब तक सोना भारत में लगभग 67% का रिटर्न दे चुका है।

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

इतनी तेजी से क्यों बढ़ीं सोने की कीमतें?
वैश्विक आर्थिक व भू-राजनीतिक अनिश्चितता (geopolitical uncertainty), सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग और डॉलर सूचकांक में कमजोरी आदि।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का रिटर्न कितना रहा?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 60% चढ़ा है।

क्या आगे भी सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी?
2026 में सोने की कीमत 5% से 16% तक बढ़ सकती है।

क्या अभी सोने में निवेश करना ठीक रहेगा?
हां. SIP या STP बेहतर विकल्प है।

First published on: December 08, 2025 03:28 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading