Gold Price : ऑल टाइम हाई से गिरा सोना, अब इतने हो गए 10 ग्राम सोने के भाव
Gold Price : पिछले काफी दिनों से सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही थी, लेकिन आज गोल्ड में गिरावट आई है। इन दिनों में अगर आप सोना खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अब यह सही मौका साबित हो सकता है। बाजार जाने से पहले सोने के ताजा भाव जरूर चेक करें।
HBN News Tv – (Gold Price)। सोने की बढ़ती कीमतों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं यह एक बार फिर ऑल टाइम हाई पर जा पहुंचा है। पिछले एक दशक के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोने ने साल 2025 में सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। इससे निवेशकों को तगड़ा मुनाफा हुआ है। वहीं, सोना (gold rate) खरीदारों को तगड़ा–झटका लगा है, लेकिन आज यानी 4 सितंबर को सोने के भाव में गिरावट आई है और यह अपने ऑल टाइम से नीचे आ गिरा है।
सोने में आई गिरावट –
3 सितंबर को सोने के भाव (sone ka bhav) सबसे उत्तम स्तर पर 1,07,000 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे थे। वहीं, आज सोना 1,06,860 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है यानी इसमें 260 रुपए की गिरावट आई है। वही 22 कैरेट सोने का भाव 97950 रुपए पर है जो की कल से 300 रुपये सस्ता हुआ है।
चांदी का ताजा भाव –
सोने की तरह ही पिछले कई दिनों से चांदी के भाव (Silver today rate) में भी रिकॉर्ड तोड़ते जी देखने को मिल रही है लेकिन आज इसके भाव में खास बदलाव नहीं हुआ है 4 सितंबर को चांदी का रेट 127000 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है
इस वजह से महंगा हो रहा सोना –
सोने की कीमतों (Gold Price) में लगातार आ रही तेजी के पीछे कई महत्वपूर्ण कारक है। इसमें अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद है। दरअसल, जब ब्याज दरें घटने की संभावना होती है तो निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने में ज्यादा निवेश करते हैं। सोना अनिश्चित परिस्थितियों में हमेशा ही भरोसेमंद माना जाता है। इसी वजह से अमेरिका की कमजोर अर्थव्यवस्था और फेडरल रिजर्व के रुख को देखते हुए दुनिया भर के निवेशक गोल्ड (gold investment)में पैसा लगा रहे हैं, जिसकी वजह से इसकी डिमांड बड़ी है और सोना रिकॉर्ड स्तर पर जा पहुंचा है।
सोने में आई तेजी के पीछे दूसरा सबसे बड़ा कारण भू राजनीतिक तनाव और वैश्विक व्यापार को लेकर अनिश्चित को भी माना जा रहा है। रूस – यूक्रेन युद्ध पश्चिम एशिया में तनाव अमेरिका की नीति को लेकर बनी अनिश्चितता ने सोने (Gold Rate) की मांग को बढ़ा दिया है, जिसकी वजह से लगातार इसके रेट बढ़ते ही जा रहे हैं। वहीं, रुपए की कमजोरी और विदेशी बाजार में बढ़ती कीमतों का असर भी भारतीय बाजार पर साफ देखने को मिल रहा है। इन सभी वजहों से सोने की कीमतें लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। अब कुछ ही दिनों में त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है, जिससे इसकी कीमतें और भी बढ़ सकती हैं।
प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव –
शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 98,100 1,07,010
चेन्नई 97,950 1,06,860
मुंबई 97,950 1,06,860
कोलकाता 97,950 1,06,860
जयपुर 98,100 1,07,010
नोएडा 98,100 1,07,010
गाजियाबाद 98,100 1,07,010
लखनऊ 98,100 1,07,010
बंगलुरु 97,950 1,06,860
पटना 97,950 1,06,860
कैसे तय होती है सोने की कीमतें?
भारत देश में सोने की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं। दरअसल, सोने और चांदी की कीमतें (gold Silver price) आए दिन अपडेट होती हैं, जैसे अंतरराष्ट्रीय दाम, आयात शुल्क, टैक्स और डॉलर रुपए भी नियम दर। इन पर कोई भी प्रभाव पड़ता है तो इसका सीधा असर सोने की कीमतों पर देखने को मिलता है। त्योहार और शादियों के सीजन में सोने की सबसे ज्यादा खरीदारी होती है। ऐसे में इसकी कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव बना रहता है।
First published on: September 04, 2025 01:32 PM