बिजनेस

Gold Price : 1.34 के पार पहुंचा सोना, चांदी ने भी तोड़े रिकार्ड

Gold Price : सोने की कीमतों में गिरावट का दौर अब थम गया है। आज सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। तेजी आने के बाद सोने का रेट (Gold Price Today) 1.34 के पार पहुंच सकता है। इसके साथ साथ चांदी ने भी सारे रिकॉर्ड तौड़ दिये हैं। आइए जानते हैं आज सोने और चांदी का क्या रेट चल रहा है।

HBN News TV-(Gold Rate) लगातार गिर रही सोने की कीमतों पर अब ब्रेक लग गया है। बता दें कि आज सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। जानकारी के लिए बता दें कि साल 2025 (Gold Price in 2025) की शुरुआत से ही सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सोने की कीमतें के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

इस रेट मिल रहा है गोल्ड

सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। इसके साथ साथ चांदी की कीमत आज 4500 रुपये चढ़कर ऑल टाइम हाई 1,92,781 रुपये प्रति किलोग्राम (Silver Price Update) पर चल रही है। इसके साथ साथ जीएसटी समेत इसकी कीमत 1,98,564 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

चांदी की कीमतों में आई तेजी-

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

एक साल में चांदी की कीमतों में भी तेजी आई है। चांदी का रेट 1,06,764 रुपये प्रति किलो तक उछला है। तेजी आने के बाद गुरवार को चांदी बिना जीएसटी 188281 रुपये प्रति किलो और सोना (Gold Price) बिना जीएसटी 128596 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से मिल रहा था। आज 24 कैरेट सोना 1973 रुपये महंगा होकर 130569 रुपये पर खुल गया है। जीएसटी समेत इसकी कीमत अब 1,34,486 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इस साल अबतक सोना (Gold Price Hike in 2025) 54829 रुपये तक चमका है।

22 कैरेट सोने का दाम-

आज 22 कैरेट सोने की कीमत जीएसटी समेत 1,23,189 रुपये प्रति 10 ग्राम (10 gram Gold Price) पर पहुंच गई है। इसके साथ साथ 18 कैरेट 1,00,864 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है।

दो बार अपडेट होती है सोने की कीमत-

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

अब सोने की कीमत ऑल टाइम हाई 1,30,874 से केवल 305 रुपये तक सस्ती हो गई है। हालांकि, चांदी की कीमत आज नया ऑल टाइम हाई 192781 रुपये किलो पर पहुंच सकते हैं। आईबीजेए (IBJA Latest Gold Price list) दिन में दो बार रेट लिस्ट को अपडेट करती है। ये रेट एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास जारी किये जाते हैं।।

कैरेट के हिसाब से जानिये सोने की कीमत-

आज 23 कैरेट सोने की कीमत में 1965 रुपये का उछाल आया है। उछाल आने के बाद इसकी कीमत (23K Gold Price) 1,30,046 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गई है। जीएसटी समेत इसकी कीमत अब 133947 रुपये हो गया है। फिलहाल इसमें मेकिंग चार्ज को नहीं जोड़ा गया है।

22 कैरेट सोने की कीमत में 1807 रुपये का उछाल आया है। उछाल आने के बाद इसकी कीमत (22K Gold Rate) 119601 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। जीएसटी समेत इसका रेट 123189 रुपये है।

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

18 कैरेट सोने की कीमतों में 1480 रुपये की तेजी (18K Gold Price Hike) दर्ज की गई है। तेजी के बाद इसकी कीमत 97927 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है और जीएसटी के साथ इसकी कीमत 100864 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।

First published on: December 12, 2025 07:54 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading