Gold Price : महंगा हुआ सोना, चांदी में गिरावट जारी, जानिये 22 और 24 कैरेट का रेट
Gold Price Today : लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में तेजी देखने को मिली है, जबकि चांदी आज भी निवेशकों को साथ नहीं दे पाई और नीचे फिसल गई। अमेरिकी फेड की नीतियों को लेकर बाजार में सतर्कता बनी हुई है, जिसका सीधा असर गोल्ड और सिल्वर दोनों पर पड़ रहा है। आइए नीचे खबर में जान लेते हैं 10 बड़े शहरों के ताज़ा भाव-
HBN News TV – (Gold Price Today)। अमेरिकी फेड की संभावित ब्याज दर कटौती को लेकर बाजार में मिला-जुला रुझान देखने को मिल रहा है। इसका असर सोने-चांदी की कीमतों पर भी साफ दिख रहा है। जहां आज गोल्ड के दाम (latest gold price) लगातार दूसरे दिन मजबूती के साथ बढ़े हैं, वहीं चांदी ने विपरीत रुख अपनाया है और लगातार दूसरे दिन इसकी चमक फीकी पड़ी है।
महंगा हुआ सोना –
राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना (Delhi Gold price) 10 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है, जबकि 22 कैरेट सोना भी 10 रुपये की तेजी आई है। दो दिनों में 24 कैरेट सोना कुल 330 रुपये और 22 कैरेट सोना 310 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। वहीं चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। एक दिन स्थिर रहने के बाद दो दिनों में चांदी के दाम (Silver Rate Down) प्रति किलो 2100 गिर गए हैं।
देश के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव –
शहर 22 कैरेट सोना 24 कैरेट सोना
दिल्ली 1,15,110 1,25,560
मुंबई 1,14,960 1,25,410
कोलकाता 1,14,960 1,25,410
चेन्नई 1,15,390 1,25,880
बेंगलुरु 1,14,960 1,25,410
हैदराबाद 1,14,960 1,14,960
लखनऊ 1,15,110 1,25,560
पटना 1,135,010 1,25,460
जयपुर 1,15,110 1,25,560
अहमदाबाद 1,15,010 1,25,460
लगातार सस्ती हो रही चांदी –
दिल्ली में चांदी के दाम आज प्रति किलोग्राम 100 गिरे हैं। इससे पहले एक दिन कीमतें स्थिर रहीं थीं, जबकि उसके एक दिन पहले चांदी (silver price) 4100 सस्ती हुई थी। उससे पहले लगातार पांच दिनों में इसमें कुल 20,600 की तेजी दर्ज की गई थी। 18 नवंबर को दिल्ली में चांदी का भाव 1,66,900 प्रति किग्रा है। मुंबई और कोलकाता में भी यही रेट है, जबकि चेन्नई में चांदी सबसे महंगी 1,72,900 प्रति किलोग्राम बिक रही है।
क्या है आगे रुझान?
मेहता इक्विटीज के वाइस प्रेसिडेंट राहुल कलंत्री के मुताबिक, शॉर्ट टर्म के उतार-चढ़ाव के बावजूद राजकोषीय और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच केंद्रीय बैंकों (central banks) की लगातार खरीद और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग ने सोने को दशकों में अपने सबसे मजबूत सालाना परफॉर्मेंस की राह पर बनाए रखा है। उनका कहना है कि अमेरिकी ब्याज दरों पर फेड की नीति जारी होने तक गोल्ड और सिल्वर दोनों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
Nirmal Bang Securities के वाइस प्रेसिडेंट कुणाल शाह के अनुसार, इस समय सोना एक हाई-रिस्क क्लास की तरह व्यवहार कर रहा है। किसी भी एसेट क्लास के नए स्तर बनाने से पहले कंसोलिडेशन फेज दिखता है और फिलहाल सोना भी उसी दौर से गुजर रहा है। ऐसे माहौल में उन्होंने निवेशकों को सलाह दी है कि गोल्ड (gold) को लेकर ज्यादा आक्रामक रुख न अपनाएं।
First published on: November 18, 2025 11:22 AM