बिजनेस

Sone Ka Bhav : 10 हजार रुपये तोला सस्ता हुआ सोना, चांदी भी धड़ाम, जानिये लेटेस्ट रेट

Sone Ka Bhav : सोने की कीमतों में काफी दिनों से उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौजूदा समय में सोने के भाव में तेजी दर्ज की गई है। लेकिन बीते दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोना अपने रिकॉर्ड हाई से नीचे चल रहा है। सोना 10 हजार रुपये सस्ता हुआ है। वहीं चांदी में 21 हजार रुपये की गिरावट आई है। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं आज का ताजा भाव -

HBN News Tv (Sone Ka Rate)। सोने के भाव सातवें आसमान पर जाकर धड़ाम से नीचे आ गिरे हैं। बीते 18 दिनों से सोना टूटता ही जा रहा है। सोने की कीमतों में जबरदस्त गिरावट आने से ग्राहकों में खुशी का मौहाल है। शादियों का सीजन शुरू हो गया है और ऐसे में लोग जमकर सोने (Sone Ka Bhav) की खरीदारी कर रहे हैं। वैश्विक और घरेलू दोनों बाजारों में भी सोने के भाव (Sone Ka Bhav) में तगड़ी गिरावट आई है।

 

एमसीएक्स (MCX Gold Rate) एक्सचेंज पर 20 अक्टूबर को सोने का वायदा भाव 1,30,624 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ है। वहीं, इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 7 नवंबर को यह सोना 1,21,067 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था। इस तरह केवल 18 दिन में सोने की कीमतों (Gold Price) 9,557 रुपये प्रति 10 की गिरावट दर्ज की गई है।

इतना सस्ता हुआ सोना?

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

दिवाली के बाद से ही सोने व चांदी की कीमतों (Gold Silver Price Hike) में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि अगामी दिनों में सोना कितना महंगा और सस्ता होगा। जिन लोगों के घरों में आने वाले महीनों में शादियां हैं, वे सोने के आभूषण खरीदने को लेकर सामंजस्य में हैं। एक्सपर्ट केडिया एडवाइजरी के एमडी अजय केडिया ने जानकारी देते हुए बताया है कि सोने में पिछले 3 साल से तेजी देखी जा रही थी।

 

यह करीब 70 फीसदी महंगा हो चुका था। इस समय दुनियाभर में भू-राजनैतिक तनाव कम हुआ है। टैरिफ को लेकर टेंशन भी कम हुई है। इसलिए सोने (Gold Rate Hike) में अभी 2 से 5 फीसदी की गिरावट और आ सकती है। अगर दुनिया में कोई नई लड़ाई नहीं हुई, तो सोने की कीमतें दिसंबर 2025 तक 1,10,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिर सकती हैं।

 

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

सोना खरीदें या फिर रूकें?

अजय केडिया का कहना है कि जिन लोगों के घर में कुछ टाइम बाद शादी है, वे इस समय सोना (Gold Rate) खरीद सकते हैं, लेकिन निवेशकों को इंतजार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि निवेशक अभी के लिए इक्विटी या दूसरे मेटल्स देख सकते हैं।

कैरेट सोने का भाव
24 कैरेट 1,20,100
22 कैरेट 1,17,220
20 कैरेट 1,06,890
18 कैरेट 97,280
14 कैरेट 77,460

सोने के हाजिर भाव?

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA Gold Silver Update) के अनुसार, शुक्रवार को 24 कैरेट सोने की कीमत (24 carat gold price) 1,20,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमतों की बात करें तो यह 1,17,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। 20 कैरेट सोना 1,06,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। 18 कैरेट सोना 97,280 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। वहीं, 14 कैरेट सोना 77,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा।

First published on: November 08, 2025 07:45 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading