बिजनेस

Gold Price – सुबह-सुबह फिर चढ़े सोना-चांदी के दाम, चेक करें आपके शहर में आज का ताज़ा भाव

Today Gold Price -  सोने और चांदी की कीमतों में आज जोरदार बढ़त दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी और सोना दोनों ने अपने उच्चतम स्तर को छुआ। अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और निवेशकों द्वारा सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग (increasing demand for investment) ने इस तेजी को बढ़ावा दिया... ऐसे में खरीदारी की प्लानिंग करने से पहले जरूर चेक कर लें अपने शहर के ताजा रेट-

HBN News TV (Gold Price) – सोना रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद अब चांदी की कीमतें भी अपने ऑल-टाइम हाई स्तर पर पहुंच गई हैं। अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती (US interest rate cuts) की उम्मीदों के साथ-साथ सुरक्षित निवेश यानी सेफ हेवन की बढ़ती मांग ने कीमती धातुओं में तेज उछाल ला दिया है।

MCX पर चांदी और सोने में उछाल-

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार को मार्च एक्सपायरी वाली चांदी में 2.39% की तेज बढ़त देखी गई। सुबह करीब 9:15 बजे चांदी 2,13,412 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। इसी दौरान यह उछलकर 2,13,844 रुपये प्रति किलोग्राम के अपने ऑल-टाइम हाई स्तर पर पहुंच गई।

सोने में भी मजबूती देखने को मिली। फरवरी डिलीवरी वाला गोल्ड फ्यूचर (gold future) 0.77% की बढ़त के साथ 1,35,224 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में रिकॉर्ड- 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं ने नया रिकॉर्ड बनाया। स्पॉट चांदी 2.7% की छलांग लगाकर 69.23 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई, जबकि स्पॉट सोना 1.2% बढ़कर 4,391.92 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

विशेषज्ञों का मानना है कि निवेशकों की मजबूत मांग और सप्लाई में कमी इस जोरदार तेजी के मुख्य कारण हैं। इस साल चांदी की कीमतों (latest silver price) में अब तक 138 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया जा चुका है, जो सोने की रिटर्न से कहीं अधिक है।

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम-

देश के कई शहरों में सोने की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना (24 carat gold in Chennai) 1,36,150 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोना 1,24,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से ट्रेड हो रहा था।

मुंबई (Mumbai Gold Price), कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोना 1,35,280 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,24,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है।

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना (24 carat gold in Delhi) बढ़कर 1,35,430 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि 22 कैरेट सोना 1,24,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना (24 carat gold in Ahmedabad) 1,35,330 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,24,050 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

देश के प्रमुख शहरों में सोने के भाव इस प्रकार हैं-

शहर – 24 कैरेट सोना (₹ / 10 ग्राम) – 22 कैरेट सोना (₹ / 10 ग्राम)

चेन्नई – 1,36,150 – 1,24,800

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

मुंबई – 1,35,280 – 1,24,000

कोलकाता – 1,35,280 – 1,24,000

बेंगलुरु – 1,35,280 – 1,24,000

हैदराबाद – 1,35,280 – 1,24,000

केरल – 1,35,280 – 1,24,000

पुणे – 1,35,280 – 1,24,000

दिल्ली – 1,35,430 – 1,24,050

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

वडोदरा – 1,35,330 – 1,24,050

अहमदाबाद – 1,35,330 – 1,24,050

विशेषज्ञों का मानना है कि सोने और चांदी में दिख रही यह तेजी (silver price hike) आगे भी बनी रह सकती है। उनके अनुसार, मौजूदा दौर निवेशकों के लिए एक बेहतर मौका साबित हो सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो लंबी अवधि के नजरिए से निवेश करना चाहते हैं।

First published on: December 22, 2025 09:48 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading