बिजनेस

Gold Price : गोल्ड खरीदने के लिए हो जाओ तैयार, सोने में बड़ी गिरावट

Gold Price Update : सोने और चांदी की कीमतों में पिछले काफी दिनों से ही तेजी देखने को मिल रही है। सोने व चांदी में लगातार आ रहे उतार चढ़ाव के चलते वर्तमान में सबकी नजरें इनकी कीमतों पर बनी हुई है। हाल ही में सामने आए आंकड़ों के मुताबिक एक हफ्ते में सोने में तेजी आई है। वर्तमान में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमतों में प्रति 10 ग्राम पर 1900 रुपये से भी सस्ती हुई है।

HBN News TV – (Gold Price)। भारत देश में सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। वर्तमान में देशभर में सोना 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से उपर कारोबार कर रहा है। अब कुछ ही दिनों में त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है और ऐसे में अगर सोने की खरीद करने की सोच रहे हैं तो बाजार जाने से पहले ताजा रेट जरूर चेक लें।

वर्तमान में 24 कैरेट सोने का रेट –

 

देशभर में सोने की कीमतें इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट पर आए दिन अपडेट की जाती है। आज यानी 17 अगस्त को 24 कैरेट सोना (24 carat gold rate) 1,00,023 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 97,620 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

 

इसके अलावा, 20 कैरेट सोने का रेट (20 carat gold rate) 89,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। इसी के साथ 18 कैरेट सोने का रेट 81,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है तो 14 कैरेट सोने के रेट 64,510 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहे हैं।

 

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

आईबीजेए की ओर से जारी की गई कीमतें देशभर में एक समान होती हैं। हालांकि हर शहर का अपना सरार्फा बाजार वहां के मार्केट के हिसाब से रेट तय करता है। ऐसे में देशभर में अलग-अलग शहरों में सोने व चांदी (gold Silver Rate) की अलग-अलग कीमतें होती हैं। इस दौरान 3 फीसदी जीएसटी और मेकिंग चार्ज लगने के साथ ही सोने की कीमतें बढ़ जाती हैं। अलग-अलग जगह के मेकिंग चार्ज अलग होते हैं। ऐसे में सोने व चांदी की खरीदारी करने से पहले सोने और चांदी की ताजा कीमत जरूर जान लेनी चाहिए।

 

7 दिन में इतना सस्ता हुआ सोनज्ञ –

बीते हफ्ते में सोने के रेट (Gold Price Update) पर नजर ड़ालें तो सोने में काफी कटौती हुई है। एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोना 1900 रुपये से ज्यादा प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। ऐसे में सोने की कीमतों में यह कटौती घरेलू व अंतरराष्ट्रीय बाजार दोनों में ही देखने को मिल रही है। हालांकि, पिछले कई दिनों से सोने में तेजी देखने को मिली थी। लेकिन इसके बाद सोने में जबरदस्त गिरावट आई है। इससे आम ग्राहकों को राहत मिली है।

 

MCX पर गोल्ड रेट –

एमसीएक्स (MCX Gold Price) पर हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सोने की कीमतें बढ़त के साथ बंद जरूर हुई हैं, लेकिन हम बात अगर पूरे हफ्ते के रेट की करें तो सोने में कटौती देखने को मिली है। पिछले सात दिनों में 3 अक्टूबर की एक्सपायरी का जो सोना है, उसमें गिरावट आई है।

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

पिछले सप्ताह की शुरुआत यानी की 8 अगस्त को एमसीएक्स (MCX Gold Rates Update) पर सोने की कीमतों की बात करें तो 999 प्योरिटी वाले सोने के रेट 101798 रुपये प्रति 10 ग्राम थे।

हालांकि यह कीमत सप्ताह के अंतिम दिन यानी शुक्रवार को 99,850 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई हैं। ऐसे में आंकड़ों के अनुसार यह कहा जा सकता है कि सप्ताह में सोने की कीमतों में 1948 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ती हुई है।

 

 

घरेलू बाजार में सोने के रेट –

 

अंतरराष्ट्रीय बाजार के साथ-साथ घरेलू बाजार में सोने की कीमतों (Gold Price Latest update) में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली है। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार 8 अगस्त को सोने के बाजार भाव की शुरुआत 1,01,406 रुपये प्रति 10 ग्राम के साथ हुई थी।

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

 

हालांकि शाम को बाजार बंद होने के साथ ही ये रेट 1,00,942 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए। वहीं, इसके बाद सोने की कीमतों में फिर से तेजी देखने को मिली थी।

वहीं, हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का भाव 100023 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए थे। ऐसे में सोने के रेट में सप्ताह की शुरुआत से अंतिम दिन तक 919 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, त्यौहारों और शादियों का सीजन करीब आ रहा है ऐसे में घरेलू बाजार में वर्तमान में सोने की मांग बढ़ने से सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है।

First published on: August 17, 2025 02:18 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading