Gold Price Fall: सोने में आई गिरावट, एक्सपर्ट बोले- खरीदारी का है अभी मौका, नए साल में ₹5000 डॉलर हो सकता है भाव
Gold Price Fall: सोना खरीदारों के लिए जरूरी खबर। दरअसल आपको बता दें कि सोने की कीमतों में हाल ही में हल्की नरमी देखी गई है, जिससे निवेशकों के लिए सस्ता सोना खरीदने का मौका (Opportunity to buy cheap gold) बन गया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह सिर्फ अस्थायी गिरावट है और नए साल की शुरुआत में सोने का भाव $5,000 प्रति औंस तक पहुंच सकता है। ऐसे में समय और समझदारी के साथ निवेश करना आपके लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है-
HBN News TV – (Gold Price Fall) अगर आप सस्ता सोना खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो फिलहाल बाजार में इसके लिए अच्छा मौका नजर आ रहा है। अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स (US gold futures) मंगलवार को 1.3% गिरकर $4,220.80 प्रति औंस पर बंद हुए, जिससे कीमतों में थोड़ी नरमी आई है। हालांकि, विशेषज्ञों के अनुसार यह गिरावट बड़ी बिकवाली नहीं बल्कि हल्की प्रॉफिट बुकिंग के कारण हुई है।
दूसरी ओर, फेड की ब्याज दर कटौती (Fed interest rate cut) की उम्मीदें काफी मजबूत हैं, जो आगे चलकर सोने को एक बार ऊपर ले जा सकती हैं। यानी कि आम निवेशक के लिए समझदारी से मौका चुनने का समय है।
क्यों आई गिरावट –
एक्सपर्ट्स के मुताबिक सोने में आई ये गिरावट (decline in gold), कोई डर वाली गिरावट नहीं है। दरअसल, ज़्यादातर ट्रेडर्स (traders) ने पिछले दिनों हुई तेजी के बाद प्रोफिट बुकिंग (profit booking) की है।
Zaner Metals के स्ट्रैटेजिस्ट पीटर ग्रांट का कहना है कि गोल्ड अभी भी “ऊपर की तरफ ब्रेकआउट वाले पैटर्न” में है। उनका अनुमान है कि नए साल की शुरुआत (new year) में सोने की कीमत $5,000 प्रति औंस तक पहुंच सकती है। ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि अभी सोना थोड़ा सस्ता (cheap gold) मिल सकता है, तो जवाब है-हां, मौके बन सकते हैं, लेकिन इसमें समझदारी और सही टाइमिंग रखना बेहद जरूरी है।
आम आदमी के लिए इसका क्या मतलब है-
ब्याज दर में कटौती से गोल्ड को सीधा लाभ- अमेरिका में इस महीने फेड की बैठक है और बाज़ार को भरोसा है कि 25 बेसिस पॉइंट की रेट कट हो सकती है। ट्रेडर्स तो इस कटौती की 89 प्रतिशत संभावना तक मानकर चल रहे हैं।
इसका मतलब आपके लिए यह है कि ब्याज दरें कम होने पर बैंक FD की रिटर्न घट जाती है, जिससे सोने में निवेश (gold invest) का आकर्षण बढ़ जाता है। यानी अगर ब्याज दरों में कटौती (cut interest rates) होती है, तो सोने की कीमत में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
अगर आप खरीदना चाहते हैं, तो रेटकट से पहले के छोटे डिप अच्छे मौके माने जाते हैं.
2. सेंट्रल बैंक भी गोल्ड खरीद रहे हैं- वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, दुनिया भर के सेंट्रल बैंकों (central banks) ने अक्टूबर में 53 टन गोल्ड खरीदा है-यह जनवरी 2025 से अब तक की सबसे बड़ी मासिक खरीद है।
सरल भाषा में कहें तो-जब बड़े-बड़े देश सोना जमा कर रहे हैं, तो इसका मतलब है कि उन्हें भी आगे कीमतें बढ़ने का भरोसा है।
3. सिल्वर का हाल भी बताता है कि मेटल्स में तेज़ी का माहौल है- सिल्वर सोमवार को रिकॉर्ड हाई $58.83 छूकर अब $57.90 पर हल्का सा फिसला है। लेकिन सालभर में यह 100% से भी ज्यादा चढ़ चुका है यानी कीमती धातुओं में पैसा (money in precious metals) लगातार आ रहा है।
अगर आप सोना खरीदना चाहते हैं, तो ध्यान रखें-
– जब भी 1–1.5% जैसी छोटी गिरावट आए, तब थोड़ा-थोड़ा खरीदें।
– पूरी रकम एक बार में न लगाएं-इसे कहते हैं SIP स्टाइल गोल्ड खरीदना।
– सोना हमेशा लंबी अवधि का निवेश (long term invest) है, जल्दी मुनाफा न देखें।
– रेटकट की घोषणा (rate cut announced) से पहले और बाद दोनों समय छोटे मौके मिलते हैं।
First published on: December 03, 2025 08:46 PM