बिजनेस

Gold Future Rate : बड़ी खबर, 2026 में इतना हो जाएगा 1 तोले सोने का रेट

Gold Rate : सोने की कीमतों में तगड़ा उछाल देखने को मिल रह है। आए दिन सोना नया रिकॉर्ड बनाता जा रहा है। हाल ही में बैंक ऑफ अमेरिका ने 2026 में सोने की कीमतों को लेकर बड़ा अनुमान लगाया है। एक्सपर्ट ने आने वाले दिनों में सोना कितना महंगा होगा इसको लेकर रिपोर्ट जारी की है। आईये नीचे खबर में जानते हैं -

HBN News TV – (Gold Future Rate) इस साल की शुरुआत में ही भारत में सोने की कीमतों ने रिकॉर्ड ऊंचाई को छू लिया था। अब विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले साल, 2026 में, सोने के दाम एक और नया रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं और निवेशकों के लिए आकर्षक रिटर्न का मौका प्रदान कर सकते हैं।

 

दरअसल, बैंक ऑफ अमेरिका का (Bank of America gold prediction) अनुमान है कि 2026 में सोने की कीमतें 5,000 डॉलर प्रति आउंस तक पहुंच सकती हैं। इसका मतलब है कि भारतीय रुपये में यह लगभग 1.57 लाख (Gold 1.57 lakh per 10 grams) रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की संभावना है।

 

 

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

बैंक ऑफ इंडिया से पहले HSBC और ANZ जैसे वित्तीय संस्थानों ने भी सोने की कीमतों को लेकर समान भविष्यवाणी की है। विशेषज्ञों का कहना है कि जियोपॉलिटिकल जोखिम, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियां और आर्थिक अनिश्चितता के कारण 2026 में सोने की कीमतें बढ़ सकती हैं। एनालिस्टों का अनुमान है कि सेफ-हेवन और डाइवर्सिफिकेशन एसेट के रूप में सोने की मांग लगातार बनी रहेगी।

 

 

 

बैंक ने अपनी रिपोर्ट (Gold market analysis) में कहा है कि नीतियों में अनिश्चितता और बढ़ते सार्वजनिक ऋण के स्तर के कारण 2026 के पहले छह महीनों में ही सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है।

 

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

 

 

एक रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार 25 नवंबर को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1.27 लाख रुपये है। यदि अगले साल सोने की कीमत 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की संभावना (High return gold investment) है, तो निवेशकों के लिए यह सलाह दी जा सकती है कि वे अभी सोने की खरीदारी पर विचार करें।

 

 

 

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

विशेषज्ञों के अनुसार, चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी (silver price hike) देखने को मिल सकती है। आने वाले समय में निवेशकों का रुझान चांदी की ओर और मजबूत होगा, जिससे इसकी मांग और कीमतों में तेजी आने की संभावना है।

 

 

First published on: November 26, 2025 01:56 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading