बिजनेस

Sona Chandi bhav : सोने चांदी की कीमतों में एक बार फिर से गिरावट, जान लें कहां पर कितनी हो गई कीमत

Sona Chandi bhav: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। बाजार में एक बार फिर से इनकी कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। निवेशक और ज्वेलरी प्रेमी अब इस मौके का फायदा उठा सकते हैं। ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते हैं कि सोने और चांदी के दामों में कितनी कमी आई है और वर्तमान रेट क्या चल रहा है-

HBN News Tv – (Sone ka Rate)। गोल्ड और सिल्वर के भाव में इन दिनों उतार-चढ़ाव जारी है. यदि आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह शुभ समाचार है। सोने की कीमतों में 500 से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे इसका भाव (Sona Ka Bhav) एक बार फिर 1,20,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पास पहुंच गया है।

शनिवार को भी कीमतें इसी स्तर पर रहने की संभावना है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) सोमवार से शुक्रवार तक सोने-चांदी के रेट्स जारी करता है।

स्‍थानीय ज्‍वैलरी मार्केट (local jewelry market) के मुताबिक, शनिवार को 24 कैरेट सोने का बाजार भाव 12,201 रुपये/ग्राम यानी 1,22,010 रुपये/10 ग्राम चल रहा है। वहीं 22 कैरेट गोल्‍ड 1,11,84 रुपये 10 ग्राम है, जबकि 18 कैरेट गोल्‍ड (Sone ka Bhav) 91,510 रुपये/10 ग्राम के करीब है.

 

सोने-चांदी के दाम में गिरावट-  

 

आईबीजेए (IBJA Gold Rate ) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत घटकर 1,20,100 रुपये हो गई है. इससे पहले सोने की कीमत 1,20,670 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो सोने की कीमतों में 570 रुपये की कमी को दर्शाता है।

22 कैरेट (22 carat gold rate) के 10 ग्राम सोने की कीमत कम होकर 1,10,012 रुपये हो गई है, जो कि इससे पहले 1,10,534 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी. वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम कम होकर 90,075 रुपये हो गया है, जो कि पहले 90,503 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी का भाव-

गोल्‍ड का भाव (रुपये/ 10 ग्राम में) चांदी (रु/किलो)

शहर – 24 कैरेट – 22 कैरेट – 18 कैरेट सिल्‍वर

दिल्‍ली – 122160 – 111990 – 91660 – 152500

मुंबई – 122010 – 111840 – 91510 – 152500

चेन्नई – 122940 – 112690 – 93990 – 165500

कोलकाता – 122010 – 111840 – 91510 -152500

 

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

चांदी की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी –

सोने के मुकाबले चांदी की कीमतों (Silver Rate) में शुक्रवार को मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। चांदी 33 रुपये बढ़कर 1,48,275 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पहले 1,48,242 रुपये प्रति किलोग्राम थी। चांदी की कीमतें (Chandi ki keematein) कारोबारी घंटों में स्थिर बनी रहीं।

 

वायदा बाजार में सोने-चांदी के दाम में तेजी- 

वायदा बाजार में सोने और चांदी (gold-silver price hike) में तेजी देखी गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शाम 6:35 पर सोने के 05 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.25 प्रतिशत बढ़कर 1,20,915 रुपये था, जो कि चांदी का 05 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.88 प्रतिशत बढ़कर 1,48,361 रुपये पर पहुंच गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में उछाल आया है। कॉमेक्स पर सोना (COMEX gold rate) 4,002.47 डॉलर प्रति औंस पर था, जिसमें 0.30% की वृद्धि हुई। वहीं, चांदी 48.395 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई, जिसमें 0.91% की तेज़ी दर्ज की गई। यह बढ़त दोनों बहुमूल्य धातुओं के लिए सकारात्मक रुझान को दर्शाती है।

 

जानें एक्‍सपर्ट की राय –

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

 

जिंस बाजार के विशेषज्ञों के अनुसार, शेयर बाजारों में संभावित एआई-संचालित तेज़ी के बुलबुले को लेकर बढ़ती चिंताओं के कारण निवेशकों ने सुरक्षित निवेश की तलाश शुरू कर दी है।

इसके अलावा, अमेरिकी सरकार में कामकाज लंबे समय तक ठप रहने की अनिश्चितता ने भी निवेशकों को सोने की ओर आकर्षित किया। इन वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के कारण ही शुक्रवार को सोने की कीमतों में तेज़ी दर्ज की गई है।

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी के मुताबिक सोने की कीमतें (sone ka rate) इस हफ्ते एक सीमित दायरे में 1,21,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास रही हैं। इसकी वजह डॉलर इंडेक्स का कमजोर होना है। आने वाले समय में निवेशकों की निगाहें फेड रिजर्व की स्पीच (Federal Reserve speech) और भारत और अमेरिका के सीपीआई डेटा पर होंगी। उन्होंने आगे कहा कि छोटी अवधि में सोना 1,18,500 रुपये से लेकर 1,24,000 रुपये की रेंज में रह सकता है।

एक विशेषज्ञ ने कहा, ‘बाजार की अनिश्चितता, डॉलर की कमजोरी और लंबे समय तक ‘शटडाउन’ के चलते सोने में और तेजी की संभावना है।

 

First published on: November 08, 2025 03:37 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading