Gold Silver Price : पिछलें कई दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में दिखी तगड़ी गिरावट, चेक करे 22 और 24 कैरेट गोल्ड़ के ताजा रेट
Gold Silver Price : सोने और चांदी की कीमतों में पिछले काफी समय से गिरावट का दौर चल रहा है। बता दें कि अब सोने और चांदी की कीमतों में तगड़ी गिरावट आ रही है। इसकी वजह से आम लोगों को काफी लाभ हो रहा है। आइए जानते हैं 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत क्या चल रही है।
HBN News TV- (Gold Silver Rates) साल 2025 की शुरुआत से ही सोने की कीमतों में तगड़ी तेजी दर्ज की जा रही है। लेकिन दिवाली के बाद सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे में पिछले काफी समय से सोने की कीमतों में गिरावट बरकरार है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सोने की कीमतों (Gold Rate Updates) के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। खबर में जानिये सोने की कीमत के बारे में।
शादियों के सीजन से पहले लुढ़की सोने की कीमत-
देशभर में शादियों के सीजन की शुरुआत हो गई है। ऐसे में सोने-चांदी की कीमतों (Gold Silver Rates Down) में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज लगातार चौथे दिन दोनों कीमती धातुओं की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोने का रेट आज 1558 रुपये कम होकर 121366 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ पहुंचा है।
ऐसे में अब GST समेत 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 125006 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी जीएसटी समेत 156405 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची है। चांदी की कीमत बिना जीएसटी 3083 रुपये टूटकर 151850 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची है।
कल चांदी का ये था दाम-
कल चांदी की कीमत बिना जीएसटी 154933 (GST News) रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से मिल रही है। वहीं सोना बिना जीएसटी 122924 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जाकर बंद हो गया है। ऐसे में अब सोना 17 अक्टूबर के ऑल टाइम हाई 130874 से 9508 रुपये सस्ता हो गया है। हालांकि, चांदी की कीमत 14 अक्टूबर के ऑल टाइम हाई 178100 से 26250 रुपये तक नीचे आ गिरी है। जानकारी के लिए बता दें कि IBJA दिन में दो बार रेट जारी करता है।
जानिये कैरेट के हिसाब से सोने का भाव-
आज 23 कैरेट सोने की कीमत में 1558 रुपये की गिरावट आई है। इसके बाद सोना 120880 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से मिल रही है। जीएसटी समेत इसकी कीमत अब 124506 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है। अभी इसमें मेकिंग चार्ज नहीं जुड़ा है।
22 कैरेट सोने की कीमत के बारे में बात करें तो ये 1427 रुपये टूटकर 111171 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ पहुंची है। वहीं जीएसटी के साथ इसकी कीमत 114506 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।
18 कैरेट सोने की कीमत (Today Gold Rates) 1168 रुपये की गिरावट के साथ 91025 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। जीएसटी समेत इसकी कीमत 93755 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।
14 कैरेट सोने की कीमत के बारे में बात करें तो इसमें 912 रुपये की गिरावट आई है। आज इसकी कीमत 70999 रुपये पर खुल गई है और जीएसटी समेत इसकी कीमत 73128 रुपये पर चल रही है।
इस साल सोने की कीमत (Gold Rate 2025) 45626 रुपये प्रति 10 ग्राम महंग्री हो गई है। हालांकि, चांदी की कीमत में 65833 रुपये प्रति किलोग्राम का उछाल आया है।
First published on: November 18, 2025 09:38 PM