बिजनेस

LPG सिलेंडर की कीमत से लेकर, रेपो रेट तक कल क्या-क्या बदलेगा, आपकी जेब पर पड़ेगा भारी असर

LPG cylinder price : हर महीने की पहली तारीख अपने साथ कई तरह के बदलाव लेकर आती है। इसी कड़ी में दिसंबर महीने से देशभर में कई बड़े बदलाव लागू होने वाले हैं। ऐसे में इन बदलावों का असर सीधे तौर पर आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है, इसलिए इनके बारे में पहले से जान लेना आपके लिए बेहद जरूरी है।

HBN News TV – (LPG cylinder price)। हर महीने की पहली तारीख अपने साथ कई तरह के बदलाव लेकर आती है। इसी कड़ी में दिसंबर महीने से देशभर में कई बड़े बदलाव लागू होने वाले हैं। 1 दिसंबर 2025 से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत (LPG cylinder price) से लेकर आधार कार्ड संबंधी नियम तक कई नए नियम शामिल हैं। इन बदलावों का असर सीधे तौर पर आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है, इसलिए इनके बारे में पहले से जानना बेहद जरूरी है।

 

LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव-

हर महीने की पहली तारीख को गैस एजेंसी सिलेंडर की कीमतों में संशोधन करती है। एजेंसी यह तय करती है कि इस महीने सिलेंडर (LPG Cylinder price) के दाम बढ़ेंगे या घटेंगे। इन बदलावों का असर सीधे आम आदमी की जेब और घरेलू खर्चों पर पड़ता है।

 

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

Aadhaar Card में बदलाव –

आधार कार्ड नियंत्रित करने वाली संस्था UIDAI (Unique Identification Authority of India) आधार कार्ड में बड़ा बदलाव करने जा रही है। 1 दिसंबर 2025 से आधार कार्ड का लुक बदलने वाला है। वर्तमान में आधार कार्ड में आपको नाम, पता, मोबाइल नंबर (Mobile Number) और आधार नंबर जैसी जानकारी देखने मिलती है।

लेकिन अब जल्द इसकी लुक कुछ बदली नजर आएगी। अब आधार कार्ड में आपको QR कोड के साथ फोटोग्राफ (photograph) ही देखने को मिलेगी। यह फैसला UIDAI ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए लिया है। इस QR कोड को न्यू आधार ऐप से स्कैन (Scan from the New Aadhaar App) किया जाएगा। फिर फेस रिकॉनाइजेशन (Face Recognition) के जरिए वेरिफिकेशन होगी।

 

रेपो रेट में कटौती-

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

आरबीआई की मौद्रिक समिति (RBI MPC Meeting) की बैठक हर दो महीने में आयोजित की जाती है। इस बैठक में रेपो रेट (Repo Rate Cut) भी रिव्यू किया जाता है। समीक्षा के बाद यह तय किया जाता है कि रेपो रेट में कोई बदलाव किया जाए या नहीं। इस बार दिसंबर महीने में RBI की मोनेटरी पॉलिसी समीक्षा बैठक 3 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। एक्सपर्ट का मानना है रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कटौती हो सकती है।

 

न्यू लेबर कोड (New Labor Code)-

देश में नया लेबर कोड लागू हो चुका है। इसमें द कोड ऑन वेजेस 2019, द कोड ऑन सोशल सिक्योरिटी 2020, द ऑक्यूपेशनल सेफ्टी, हेल्थ एंड वर्किंग कंडीशन कोड 2020 और द इंडस्ट्रियल रिलेशन कोड 2020 शामिल हैं। इन नए नियमों के तहत कर्मचारियों के हित में कई फैसले किए गए हैं, जैसे CTC स्ट्रक्चर में बदलाव-अब बेसिक सैलरी कम से कम 50 प्रतिशत हो, पीएफ (PF) और ग्रेच्युटी (Gratuity) में सुधार-ग्रेच्युटी एक साल में ही मिल सके।

 

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

कोड ऑफ वेजेस (Code on Wages) में कहा गया है कि बेसिक पे कुल सैलरी का कम से कम 50% होना चाहिए। यह नियम फिलहाल आंशिक रूप से लागू किया गया है और वर्तमान में केवल पीएफ और ग्रेच्युटी की कैलकुलेशन में इस्तेमाल हो रहा है। हालांकि, जैसे ही सरकार इसकी विस्तृत गाइडलाइन्स (new guidelines) जारी करेगी, इसे पूरी तरह लागू माना जाएगा। उम्मीद है कि जल्द ही नए लेबर कोड का पूरा ढांचा (new labor code frame work) नोटिफाई कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि सैलरी में ये बदलाव दिसंबर तक देखने को मिले। हालांकि इसे लेकर को पुष्टि नहीं हुई है।

First published on: November 30, 2025 12:47 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading