बिजनेस

Fixed Deposit : 1 लाख रुपये की एफडी पर किस बैंक में है सबसे ज्यादा ब्याज, SBI, HDFC या ICICI जान लें

Fixed Deposit Rate : अगर आप 1 लाख रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) कराने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये जान लेना बेहद जरूरी है कि आखिर कौन सा बैंक सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। देश के तीन बड़े बैंक - SBI, HDFC और ICICI - अपनी FD पर अलग-अलग रिटर्न ऑफर करते हैं। ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में जानते हैं, कहां पर मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा-

HBN News Tv – (Fixed Deposit interest rate) फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को हमेशा से सुरक्षित और भरोसेमंद निवेश विकल्प माना जाता है. वर्तमान में, 3 साल की FD में निवेश करने वाले निवेशकों को बेहतरीन ब्याज दरें मिल रही हैं। 31 अक्टूबर तक के BankBazaar डेटा के अनुसार, कई सरकारी और निजी क्षेत्र के बैंकों ने 3 साल की FD पर आकर्षक रिटर्न देना शुरू कर दिया है. यह निवेशकों के लिए एक शानदार अवसर है।

 

 

IndusInd Bank 3 साल की एफडी (FD) पर 6.65 प्रतिशत ब्याज दे रहा है. यानी 1 लाख रुपये की FD पर मैच्योरिटी (maturity) पर 1,19,950 रुपये मिलेंगे।

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

Axis Bank और ICICI Bank 3 साल की एफडी (FD) पर 6.6 फीसदी ब्याज दे रहे हैं, जिसमें 1 लाख रुपये 1,19,800 रुपये बन जाएंगे।

HDFC Bank और Kotak Mahindra Bank की ब्याज दर 6.4 फीसदी है यानी 3 साल बाद 1 लाख रुपये, 1,19,200 रुपये बनेंगे।

Bank of Baroda और Union Bank of India भी 6.4 फीसदी ब्याज दे रहे हैं, जिनमें रिटर्न लगभग समान रहेगा।

 

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

 

SBI (State Bank of India) की 3 साल की FD पर ब्याज दर 6.3 फीसदी है. यहां 1 लाख रुपये 1,18,900 रुपये बनते हैं।

वहीं Canara Bank और Punjab National Bank 3 साल की FD पर 6.25 फीसदी ब्याज दे रहे हैं, जिसमें 1,18,750 रुपये का रिटर्न मिलेगा।

RBI की सब्सिडियरी DICGC, बैंक निवेशकों को ₹5 लाख तक की जमा (जैसे FD) पर गारंटी देती है। यह सुरक्षा सुनिश्चित करती है कि बैंक विफल होने पर भी, आपकी जमा राशि का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह सुरक्षित रहे।

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

First published on: November 12, 2025 11:17 AM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading