FD Rates : पंजाब नेशनल बैंक में एफडी में मिलेगा इतना ब्याज
FD Rates : पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाले ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक अब अपने ग्राहकों को अलग-अलग अवधि की एफडी पर पहले से अधिक रिटर्न दे रहा है। इसी कड़ी में सीनियर सिटीजन को भी अतिरिक्त ब्याज का लाभ मिलेगा। ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते है कि आखिर कितनी बढ़ी हैं नई दरें-
HBN News Tv – (FD interest rate)। अगर आप सुरक्षित जगह पर पैसों का निवेश करना चाहते हैं और गारंटीड रिटर्न चाहते हैं, तो पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। हालांकि, हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट में कटौती (फरवरी, अप्रैल और जून में कुल 1%) किए जाने के कारण, कई बैंकों ने अपनी एफडी की ब्याज दरें घटा दी हैं।
अगस्त की एमपीसी (MPC) बैठक में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन निवेशक को मौजूदा कम ब्याज दरों के संदर्भ में PNB FD के विकल्पों पर विचार करना चाहिए। PNB अपने ग्राहकों को आकर्षक ब्याज दरें दे रहा है। बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी खाता खोलने की सुविधा देता है। 390 दिनों की एफडी पर पीएनबी सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। (PNB Bank FD Rates)
किस FD पर मिल रहा कितना रिटर्न?
बैंक 390 दिनों की एफडी में सामान्य नागरिकों को 6.60%, सीनियर सिटीजन (Senior Citizens) को 7.10%, और सुपर सीनियर सिटीजन (80 साल से अधिक उम्र वाले) को 7.40% ब्याज मिल रहा है। वहीं, अगर आप 2 साल की अवधि के लिए एफडी करते हैं, तो बैंक सामान्य ग्राहकों को 6.40%, सीनियर सिटीजन को 6.90%, और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.20% ब्याज दर दे रहा है।
आपको कितना मिलेगा रिटर्न-
– अब अगर आप जानना चाहते हैं कि इस पर आपको कितना फायदा होगा, तो चलिए एक उदाहरण से समझते हैं अगर कोई ग्राहक 2 लाख रुपये की एफडी दो साल के लिए PNB में करता है, तो उसे 2,27,080 रुपये मिलेंगे। इसमें 27,080 रुपये ब्याज के रूप में होंगे।
– वहीं, अगर कोई सीनियर सिटीजन यही निवेश करता है, तो उसे 2,29,325 रुपये मिलेंगे, जिसमें 29,325 रुपये ब्याज शामिल हैं।
इसी तरह, अगर कोई सुपर सीनियर सिटीजन (80 वर्ष से ऊपर) यह एफडी करता है, तो उसे 2,30,681 रुपये मिलेंगे, यानी 30,681 रुपये का गारंटीड ब्याज मिलेगा।
पीएनबी (PNB FD Rate) की एफडी स्कीम न केवल एक सुरक्षित निवेश है, बल्कि अपनी नियमित और तय ब्याज दरों के कारण उन लोगों के लिए खास तौर पर फायदेमंद है जो जोखिम नहीं लेना चाहते। यह स्कीम सीनियर और सुपर सीनियर सिटीजन (super senior citizen) के लिए एक भरोसेमंद विकल्प के रूप में खड़ी है, जिसमें उन्हें हर हाल में गारंटीड रिटर्न मिलता है।
First published on: November 10, 2025 11:08 AM