FD Rates : ये बैंक एफडी पर दे रहे हैं बंपर रिटर्न, जान लें डिटेल
Highest FD Rates : आज के समय में लगातार बढ़ रही महंगाई की वजह से हर कोई एफडी में निवेश करने का ही ख्याल करता है। एफडी में निवेश (FD Investment) करने से आपको काफी कम समय के अंदर ही बंपर रिपर्ट मिल जाता है। हम आपको कुछ ऐसे बाजारों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर आपको काफी शानदार रिटर्न दिया जा रहा है।
HBN News TV-(Bank FD Investment Tips) जब भी बात सुरक्षित निवेश की होती है तो लोगों के मन में सबसे पहले एफडी का ही ख्याल आता है। एफडी में निवेश करना निवेशकों (Best FD Investment tips) के लिए काफी फायदे का सौदा है। क्योंकि इसके तहत आपको बंपर रिटर्न मिलता है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से उन बैंकों (banking update) के बारे में बताने जा रहे हैं जोकि आपको एफडी पर बंपर रिटर्न दे रहे हैं। खबर में जानिये इस बारे में।
इनको मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न-
जानकारी के लिए बता दें कि सामान्य लोगों के लिए किसी भी बैंक में FD पर जितना ब्याज दिया जा रहा है। उससे कई ज्यादा रिटर्न (FD return rate) सिनियर सिटिजन्स को मिलता है। इसका मतलब है कि अगर कोई व्यक्ति 60 वर्ष का है और वह बैंक में FD के तहत निवेश करता है तो फिर उसे 40 साल के व्यक्ति से ज्यादा ब्याज मिलने वाला है।
इसमें निवेश करने पर होगा ज्यादा लाभ-
अगर आप FD में निवेश कर रहे हैं तो आपको इस बारे में ध्यान देना चाहिए कि एफडी लंबे समय के लिए ही कराएं क्योंकि ज्यादा लंबी अवधि वाली FD (Return on FD) पर ब्याज दर ज्यादा होती है और फायदा भी काफी ज्यादा ही होता है। हालांकि कई बार ऐसा भी होता है कि बैंक बीच-बीच में स्पेशल ऑफर को भी निकालते हैं, जिसमें वो स्पेशल रेट की पेशकश करते हैं। इस स्थिति में इन मौकों (FD Rates) का आप फायदा उठा सकते हैं और ऐसी स्कीम का चयन करना चाहिए समें आपको सामान्य से ज्यादा ब्याज दर मिले।
ये बैंक दे रहे हैं सबसे ज्यादा रिटर्न-
फिलहाल ज्यादातर बैंकों में स्पेशल रेट ऑफर को चलाया जा रहा है। ऐसे में आप अपने अनुसार चुनाव कर सकते हैं।
एसबीआई बैंक एफडी रेट : दो से 3 साल की अवधि के लिए आपको इस बैंक (SBI Bank FD Rates) द्वारा 6.45 प्रतिशत और सीनियर सिटिजन को 6.95 प्रतिशत रिटर्न दिया जा रहा है।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया एफडी रेट : अगले 3 साल के लिए इस बैंक (Union Bank of India FD Rates) द्वारा 6.10 फीसदी और सीनियर सिटिजन के लिए 6.60 फीसदी ब्याज दर दिया जाने वाला है।
पंजाब नेशनल बैंक एफडी रेट : इस बैंक में आपको 390 दिनों के लिए निवेश (Punjab National Bank FD Rate) करने पर 7.10 प्रतिशत और सीनियर सिटिजन के लिए 7.10 प्रतिशत तक का ही ब्याज दर दिया जा रहा है।
कैनरा बैंक एफडी रेट : बैंक द्वारा 444 दिनों के लिए निवेश (Canara Bank FD Rate) करने पर 6.50 प्रतिशत और सीनियर सिटिजन के लिए 7.00 प्रतिशत ब्याज दर दिया जा रहा है।
फेडरल बैंक एफडी रेट : फेडरल बैंक द्वारा 999 दिनों की स्कीम (Federal Bank FD Rate) में 6.70 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7.20 प्रतिशत तक का ब्याज दर दिया जा रहा है।
HDFC बैंक एफडी रेट : HDFC बैंक द्वारा 18 से 21 महीने के लिए 6.60 प्रतिशत और सीनियर सिटिजन (HDFC Bank FD Rate) के लिए 7.10 प्रतिशत ब्याज दर दिया जा रहा है।
ICICI बैंक एफडी रेट : ICICI बैंक द्वारा 2 से 10 साल (ICICI Bank FD Rate) के लिए 6.60 प्रतिशत और सीनियर सिटिजन के लिए 7.10 प्रतिशत ब्याज दर दिया जा रहा है।
कोटक बैंक एफडी रेट : 23 महीने के लिए सीनियर सिटिजन को 7.10 प्रतिशत (Kotak Bank FD Rate) तक का ब्याज दर दिया जा रहा है और सामान्य लोगों को 6.70 प्रतिशत तक का ब्याज दर दिया जा रहा है।
First published on: November 20, 2025 05:23 PM