FD Rates : कराना चाह रहे हैं बैंक एफडी, पहले जान लें कहां कितना मिल रहा इंटरेस्ट
Bank FD Interest Rates : जब भी बात निवेश की होती है तो लोगों के मन में एफडी का ही ख्याल आता है। एफडी में निवेश करने पर आपको काफी फायदा होता है। ऐसे में अगर आप भी एफडी में निवेश (Investment Tips) करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इससे पहले आपको इंटरेस्ट रेट को जरूर से चैक कर लेना चाहिए। आइए जानते हैं कहां पर कितना इंटरेस्ट रेट मिल रहा है।
HBN News TV-(FD Interest Rates) अगर आप भी एफडी में निवेश करने जा रहे हैं तो निवेश करने से पहले आपको अलग अलग बैंक के एफडी रेट को जरूर से देख लेना चाहिए। अगर आप अलग अलग बैंक के एफडी के ब्याज दर (FD Interest Rate) को देख लेते हैं तो इसकी वजह से आपको बेहतरीन फैसला लेने में मदद मिल सकती है। आज हम आपको इस बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं ब्याज दर के बारे में पूरी जानकारी।
एकमुश्त राशि जमा कराने पर मिलेगा इतना रिटर्न-
भारतीय निवेशकों को सुरक्षित निवेश और बेहतर रिटर्न देने वाले स्कीम काफी ज्यादा पसंद आती है। बैंक एफडी (Bank FD) उन्हीं में से एक हैं। बैंक एफडी में एकमुश्त राशि जमा करके निवेशक फिक्स रिटर्न को हासिल कर सकते हैं और अपने पैसे को सुरक्षित रख सकते हैं। अगर आप भी अपने पैसों को बैंक एफडी (Bank FD Rate) में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको पहले अलग अलग बैंक की ब्याज दरों को कंपेयर कर लेना चाहिए।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एफडी रेट-
देश का सबो बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई बैंक हैं जो अपने ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट (State Bank of India FD Rate) पर अवधि के हिसाब से अलग-अलग ब्याज दर को ऑफर करता है। बैंक एक साल की एफडी पर 6.25 प्रतिशत तक का ब्याज दर ऑफर करता है। हालांकि दो साल की अवधि पर दर 6.45 प्रतिशत (SBI Bank FD Rates) तक तय किया गया है। तीन और चार साल की एफडी पर 6.30 प्रतिशत और 5 साल की एफडी पर 6.05 प्रतिशत ब्याज दर दिया जा रहा है।
ICICI बैंक में एफडी ब्याज दर-
ICICI बैंक में फिलहाल एफडी ब्याज दरों के मुताबिक ही 1 साल की एफडी पर 6.25 प्रतिशत ब्याज दर दिया जा रहा है। हालांकि 2 साल की एफडी करने पर आपको 6.40 प्रतिशत तक का ब्याज दर (ICICI Bank Interest Rate) दिया जा रहा है। वहीं 3, 4 और 5 साल की एफडी पर बैंक द्वारा 6.60 प्रतिशत तक का रिर्टन दिया जा रहा है।
HDFC बैंक में एफडी करने में मिलेगा इतना रिटर्न-
HDFC बैंक द्वाराअपने ग्राहकों को 1 साल की एफडी कराने पर 6.25 फीसदी (HDFC Bank FD Scheme) तक का ब्याज दर दिया जा रहा है। वहीं 2 और 3 साल की जमा पर बैंक द्वारा 6.45 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर किया जा रहा है। इसके साथ साथ 4 और 5 साल वाली एफडी पर ब्याज दर (HDFC Bank FD Rate) देखें तो ये 6.40 प्रतिशत तक का रहा है।
First published on: December 04, 2025 04:47 PM