बिजनेस

FD Rate : इस बैंक में 2 लाख की FD पर मिल रहा इतना ब्याज, समझ लें कैलकुलेशन

FD Rate : अगर आप सुरक्षित निवेश का विकल्प ढूंढ रहे हैं तो यूनियन बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। बैंक 2 लाख रुपये की एफडी पर आकर्षक ब्याज दर दे रहा है। ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते है कि आखिर कितने समय में इस एफडी पर कितना ब्याज और कुल रिटर्न मिलेगा-

HBN News Tv – (FD Interest Rate)। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया एक सरकारी बैंक है, जो केंद्र सरकार के तहत आता है। इस साल आरबीआई (RBI) ने रेपो रेट में 1.00% की कटौती की थी। इसके चलते, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया समेत कई बैंकों ने अपनी एफडी की ब्याज दरों में भी कमी कर दी थी।

 

कटौती के बावजूद, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की एक एफडी स्कीम शानदार रिटर्न दे रही है। इस स्कीम में ₹2 लाख जमा करने पर, आपको गारंटी के साथ 85,049 रुपये का फिक्स ब्याज मिलेगा। यह पब्लिक सेक्टर का बैंक अपने ग्राहकों को बचत पर अच्छा लाभ दे रहा है।

 

Union Bank Of India में एफडी पर मिल रहा है अधिकतम 7.35 प्रतिशत का ब्याज-

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

 

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank Of India FD Rate) में कम से कम 7 दिन और ज्यादा से ज्यादा 10 साल के लिए एफडी (fd) कराई जा सकती है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को एफडी पर 3.40 प्रतिशत से लेकर 7.35 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर कर रहा है। ये सरकारी बैंक (government bank) 3 साल की एफडी स्कीम पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है।

 

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 3 साल की एफडी स्कीम (FD Interest Rate) पर सामान्य नागरिकों को 6.60 प्रतिशत, सीनियर सिटीजन को 7.10 प्रतिशत और सुपर सीनियर सिटीजन (super senior citizen) (80 साल से ऊपर) को 7.35 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है। ये सरकारी बैंक, 5 साल की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.40 प्रतिशत, सीनियर सिटीजन को 6.90 प्रतिशत और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.15 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

 

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

2,00,000 जमा करने पर मिलेगा ₹85,049 तक का फिक्स ब्याज-

 

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) की 5 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD Rate) योजना में 2 लाख रुपये जमा करने पर नागरिकों को अलग-अलग मैच्यॉरिटी राशि मिलती है। सामान्य नागरिक के लिए, 2 लाख रुपये की जमा राशि पर 5 साल की अवधि के बाद कुल 2,74,729 रुपये मिलेंगे, जिसमें 74,729 रुपये का निश्चित ब्याज शामिल है।

वहीं, वरिष्ठ नागरिक (सीनियर सिटीजन) को उच्च ब्याज दर के कारण, 2 लाख रुपये की इसी एफडी पर मैच्यॉरिटी पर कुल 2,81,568 रुपये प्राप्त होंगे, जिसमें 81,568 रुपये का निश्चित ब्याज शामिल है। यह अंतर वरिष्ठ नागरिकों (senior citizen) को बैंक द्वारा दी जाने वाली अतिरिक्त ब्याज दर के कारण है।

 

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

इसी तरह, अगर आप सुपर सीनियर सिटीजन (super senior citizen) हैं तो आपको 5 साल की एफडी में 2 लाख रुपये जमा करने पर मैच्यॉरिटी पर कुल 2,85,049 रुपये मिलेंगे, जिसमें 85,049 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है। बताते चलें कि एफडी स्कीम (FD) के तहत, मैच्यॉरिटी पर आपको गारंटी के साथ ब्याज का फिक्स पैसा मिलता है।

First published on: November 13, 2025 03:19 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading