FD Rate : ये बैंक एफडी पर दे रहे हैं बंपर रिटर्न, जान लें पूरी लिस्ट
FD Interest Rate : आज के समय में बढ़ रही महंगाई की वजह से हर कोई निवेश करने पर विचार करता है। बता दें कि कई बैंक एफडी पर बंपर रिटर्न (Interest Rate on FD) ऑफर करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे बैंक के बारे में बताने जा रहे हैं जोकि एफडी पर बंपर रिटर्न ऑफर कर रहे हैं। खबर में जानिये इस बारे में।
HBN News TV-(FD Interest Rate) अगर आप भी अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित करना चाहते हैं तो एफडी में निवेश करना अपने के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। एफडी में निवेश (FD Investment) करने पर आपको बंपर रिटर्न मिलता है। वहीं कुछ ऐसे बैंक भी है जो एफडी पर शानदार रिटर्न दे रहे हैं। आइए जानते हैं एफडी के ब्याज दर के बारे में पूरी जानकारी।
फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर-
भारतीय ग्राहकों के बीच अभी भी अपनी जमा पूंजी के सुरक्षित निवेश के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit Rate) एक शानदार विकल्प बनकर सामने आ रहा है। अगर आप भी अपनी जमा पूंजी को 2 साल के लिए एफडी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं तो आप बंपर रिटर्न (Investment Tips) पा सकते हैं।
डीसीबी बैंक का इंटरेस्ट रेट-
जानकारी के लिए बता दें कि डीसीबी बैंक अपने सामान्य ग्राहकों को 2 साल की एफडी पर 8 पर्सेंट तक का ब्याज दर दे रहे हैं। हालांकि सीनियर सिटीजन (FD Rate for Senior Citizen) ग्राहकों को 8.50 प्रतिशत तक का ब्याज दर दिया जा रहा है। ऐसे में अगर आप इस बैंक में निवेश करते हैं तो इससे आपको काफी लाभ हो सकता है।
2 साल की एफडी पर मिलेगा इतना रिटर्न-
यस बैंक 2 साल की एफडी पर अपने सामान्य ग्राहकों को 7.75 पर्सेंट तक का ब्याज दर दे रहे हैं। हालांकि सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 8.25 पर्सेंट तक का ब्याज दे रहे हैं। हालांकि इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank Interest Rate) अपने सामान्य ग्राहकों को 2 साल की एफडी पर से 7.50 पर्सेंट तक ब्याज दे रहा है। हालांकि सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 8 पर्सेंट तक का ब्याज दर दिया जा रहा है। इसके अलावा, डॉयचे बैंक (Deutsche Bank Interest Rate) अपने सामान्य ग्राहकों को 2 साल की एफडी पर से 7.50 पर्सेंट तक ब्याज दे रहे हैं। हालांकि सीनियर सिटीजन ग्राहकों को भी इतना ही ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं।
फेडरल बैंक में मिलेगा इतना रिटर्न-
बंधन बैंक द्वारा 2 साल की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 7.25 पर्सेंट तक ब्याज दे रहा है। हालांकि सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 7.75 पर्सेंट तक का ब्याज दर दे रहा है। इसके अलावा, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) अपने सामान्य ग्राहकों को 2 साल की एफडी पर से 7.25 प्रतिशत जबकि सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 7.75 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहे हैं। इसके साथ ही साथ फेडरल बैंक (Federal Bank Interest rate) 2 साल की एफडी पर अपने सामान्य ग्राहकों को 7.25 प्रतिशत हालांकि सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 7.75 पर्सेंट तक का ब्याज दर दे रहा है।
कोटक महिंद्रा बैंक दे रहा है इतना ब्याज-
कोटक महिंद्रा बैंक अपने सामान्य ग्राहकों को 2 साल की एफडी (2 year FD Scheme) पर 7.20 प्रतिशत तक ब्याज दर दे रहे हैं। हालांकि सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 7.70 प्रतिशत तक का ब्याज दर दे रहा है। इसके साथ साथ जम्मू एंड कश्मीर बैंक 2 साल की एफडी पर अपने सामान्य ग्राहकों (FD Scheme) को 7.10 प्रतिशत तक ब्याज ऑफर कर रहा है। हालांकि सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 7.60 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। इसके साथ ही साथ आईसीआईसीआई बैंक 2 साल की एफडी पर अपने सामान्य ग्राहकों को 7.10 पर्सेंट ब्याज (Interest Rate) ऑफर कर रहा है।
First published on: November 30, 2025 06:37 PM