बिजनेस

FD Rate : सीनियर सिटीजन्स को होगा तगड़ा मुनाफा, एक दर्जन से अधिक बैंक दे रहे एफडी पर बंपर ब्याज

FD Rate : सीनियर सिटीजन्स के लिए बड़ी खुशखबरी। दरअसल आपको बता दें कि अगर आप एफडी (FD) में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है तो सबसे अधिक रिटर्न (High interest FD for seniors) पाने का यह सही समय है। बाजार में कई बैंक उच्च ब्याज दरें ऑफर कर रहे हैं। ऐसे में हम आपको 13 ऐसे बैंकों की पूरी लिस्ट दिखा रहे हैं, जो वरिष्ठ नागरिकों के लिए आकर्षक FD रेट्स दे रहे हैं, ताकि आप सुरक्षित और लाभकारी निवेश कर सकें।

HBN News TV – (FD interest rate)। सीनियर सिटीजन्स के लिए बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (Senior Citizens FD rates) आज भी सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद निवेश विकल्प हैं। रिटायर हुए लोगों को नियमित आय के लिए स्थिर ब्याज की ज़रूरत होती है। इस कारण वे अपनी आय सुनिश्चित (Top banks for FD 2025) करने के लिए बड़े और स्मॉल फाइनेंस बैंकों द्वारा पेश की जा रही आकर्षक ब्याज दरों में से सबसे बेहतर विकल्प चुनते हैं। यह उन्हें वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है।

जहां बड़े बैंक सुरक्षा और स्थिरता प्रदान (Safe FD investment India) करते हैं, वहीं स्मॉल फाइनेंस बैंक (small finance bank) अपने ग्राहकों को बेहतर रिटर्न ऑफर करते हैं। आइए जानते हैं 13 ऐसे बैंकों के बारे में, जो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर आकर्षक ब्याज दरें दे रहे हैं। इसमें छोटी अवधि से लेकर लंबी अवधि तक के निवेश विकल्प शामिल हैं।

 

Public और Private बैंकों की FD ब्याज दरें-

 

पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंकों की बात करें तो, वर्तमान में SBI 5 से 10 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर 7.05% ब्याज दर दे रहा है, जो 15 जुलाई 2025 से लागू है। वहीं, ICICI बैंक भी 5 से 10 साल की अवधि वाली FD पर 7.20% ब्याज प्रदान कर रहा है। बैंक की 5 साल की टैक्स सेवर FD पर भी यही दर लागू होती है।

 

HDFC बैंक 18 महीने से लेकर 21 महीने तक की FDs पर 7.10% ब्याज दर दे रहा है। वहीं, बैंक ऑफ बड़ौदा Bank Of Baroda) 1 साल से 10 साल तक की अवधि वाली FDs पर 7.00% ब्याज प्रदान कर रहा है। इसी तरह, PNB भी 5 साल की FDs पर 7.00% की ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

वहीं प्राइवेट सेक्टर में Axis बैंक 5 साल की FD पर 7.35% ब्याज के साथ सबसे आगे है, जबकि Kotak बैंक 391 दिन से 2 साल से कम अवधि वाली FDs पर 7.20% ब्याज दे रहा है।

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

 

Bank – अवधि (Tenure) – ब्याज दर

SBI – 5 साल से 10 साल – 7.05%

ICICI Bank – 5 साल से 10 साल – 7.20%

ICICI 5-Year Tax Saver FD – 5 साल – 7.20%

HDFC Bank – 18 महीने से कम 21 महीने – 7.10%

Bank of Baroda – 1 साल से ज्यादा से 10 साल तक – 7.00%

PNB – 5 साल – 7.00%

Axis Bank – 5 साल – 7.35%

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

Kotak Bank – 391 दिन से कम 2 साल – 7.20%

AU Small Finance Bank – 24 महीने 1 दिन से 36 महीने – 7.60%

ESAF Small Finance Bank – 444 दिन – 8.10%

Suryoday Small Finance Bank – 5 साल – 8.10%

Jana Small Finance Bank – 2 साल से ज्यादा से 5 साल – 8.00%

Unity Small Finance Bank – 501 दिन से 5 साल – 7.25%

Slice Small Finance Bank – 18 महीने 1 दिन से 18 महीने 2 दिन – 7.75%

 

Small Finance बैंकों में सबसे ज्यादा रिटर्न-

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

स्मॉल फाइनेंस बैंक अभी भी हाई रिटर्न देने में अग्रणी हैं। AU Small Finance Bank 24 महीने 1 दिन से 36 महीने तक की FDs पर 7.60% ब्याज दर ऑफर कर रहा है। ESAF Small Finance Bank 444 दिन की विशेष अवधि वाली FDs पर 7.60% से 8.10% तक ब्याज प्रदान कर रहा है। वहीं, Suryoday Small Finance Bank 5 साल की FDs पर 8.10% का सबसे आकर्षक रिटर्न दे रहा है।

Jana Small Finance Bank 2 साल से ज्यादा और 5 साल तक की FDs पर 8.00% ब्याज दे रहा है। Unity Small Finance Bank 501 दिन से 5 साल की अवधि पर 7.25% ब्याज प्रदान कर रहा है, जबकि Slice Small Finance Bank केवल 18 महीने 1 दिन से 18 महीने 2 दिन की बहुत छोटी अवधि पर 7.75% की दर उपलब्ध करा रहा है।

 

FD में उच्च ब्याज के साथ सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करें-

हालांकि स्मॉल फाइनेंस बैंक उच्च ब्याज दरें ऑफर कर रहे हैं, निवेश में सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। DICGC केवल ₹5 लाख तक की जमा राशि का बीमा कवर (Insurance Cover) प्रदान करता है। इसका मतलब यह है कि किसी बैंक के डूबने की स्थिति में ₹5 लाख से अधिक की राशि सुरक्षित नहीं रहती।

इसलिए वरिष्ठ नागरिकों (senior citizen) के लिए यह सलाह दी जाती है कि वे अपनी कुल बचत एक ही बैंक में न लगाएं। बेहतर होगा कि वे अपनी राशि अलग-अलग बैंकों में बांटकर FDs करें। इससे न केवल जोखिम कम होगा, बल्कि उच्च ब्याज दरों का लाभ भी उठा सकते हैं।

First published on: November 26, 2025 12:05 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading